Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से अभीर का पहला लुक आया सामने, अरमान के साथ इस अंदाज में दिखा अभीरा का भाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब एक नयी एंट्री होने वाली है. अभीरा के भाई अभीर की वापसी सीरियल में हो रही है. शो से अभीर का पहला लुक सामने आ चुका है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों रूही और अभीरा की स्टोरी दिखाई जा रही है. अभीरा के पास रूही का बच्चा है और ये सच पोद्दार परिवार में रोहित और अरमान के अलावा कोई नहीं जानता. ट्रैक के अलावा शो को लेकर बात करें तो इसमें अभीरा के भाई अभीर की एंट्री हो गई है. शो से अभीर का पहला लुक सामने आ गया है. अभीर के आने से शो में कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहित परमार की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीर के रोल में मोहित परमार दिखेंगे. शो से उनका पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वह अरमान के साथ दिख रहे हैं. गॉसिप टीवी ने ये तसवीर एक्स पर शेयर की है. फोटो में पोद्दार हाउस में अरमान और अभीर दिख रहे हैं और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है. अभीर ग्रीन जैकेट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. जबकि अरमान ने व्हाइट कलर का जैकेट और ब्लैक जींस पहना हुआ है. दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपना बच्चा रूही के गोद में रख देती है. रूही इस बात से गुस्सा हो जाती है और कहती है ये सामान यहां से हटा लो. रूही बच्चे को सामान कहती है, जिसे सुनकर सब चौंक जाते हैं. रात में अभीरा को एक बुरा सपना आता है और जिसमें वह देखती है कि रूही उसके बेबी को उससे ले लेती है. हालांकि ये एक सपना होता है. जब उसकी नींद खुलती है तो वह देखती है उसका बच्चा खूब रोता रहता है. अभीरा उसे चुप नहीं करा पाती और उसे समझ नहीं आता कि वह उसे कैसे चुप कराए.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >