Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर ने अभीरा और अरमान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले थोड़ा डर लगा था क्योंकि…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में दिखाया जाएगा कि अभीर को चारु समझाने की कोशिश करती है. हालांकि अभीर उसे पर इल्जाम लगाता है कि उसके परिवार की वजह से अभीरा को बहुत परेशानी हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान, अभीरा से नाराज है. विद्या को जेल जाने की वजह से अरमान, अभीरा पर गुस्सा है. दूसरी तरफ विद्या अब जेल से बाहर आ गई है. विद्या चाहती है कि उसका बेटा अभीरा से दूर रहे और उसकी बेइज्जती का बदला ले. इस बीच अभीर यानी मोहित परमार ने शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के साथ काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

अभीरा और रोहित संग काम करने पर मोहित परमार ने तोड़ी चुप्पी

मोहित परमार ने स्टार स्टूडियो से बातचीत में बताया कि समृद्धि शुक्ला ने उसका बहुत सपोर्ट किया है. मोहित ने बताया कि वह बहुत अच्छी लड़की है. एक्टर ने रोहित पुरोहित को लेकर बताया कि उसके साथ उनके बहुत कम सीन है. वह एक चिल और शांत लड़का है. इसके अलावा वह सेट पर सबका अपने जोक्स से खूब हंसाता है. उन्होंने बताया कि सेट पर सभी ने उनके लिए माहौल अच्छा बना दिया. एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने पहले वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री लिया था, तब उन्हें थोड़ा डर लगा था क्योंकि बहुत सारे लोग शो में एक लंबे समय से जुड़े हुए थे. हालांकि नियति जोशी, गर्विता सिधवानी, रोहित, समृद्धि ने उन्हें अच्छा फील कराया.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर, चारु से मिलता है और उसके परिवार को लेकर बुरा-भला कहने लगता है. चारु उसे समझाने की कोशिश करती है. वह उसे बताती है कि उसने अभीरा को पोद्दार हाउस में आने से रोका था. वह उसे समझाती है कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते. अभीर ये बातें सुनकर बहुत गुस्सा हो जाता है ओर उसपर भड़क जाता है. वह उससे कहता है कि उसके परिवार ने अभीरा को बहुत चोट पहुंचाई है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >