YRKKH: मेहर ने पार की सारी हदें, मुक्ति और मायरा को मारने की कोशिश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेहर का खतरनाक कदम कहानी को बड़ा मोड़ देने वाला है. अभीरा उसका सच सबके सामने लेकर आ जाती है. जिसके बाद मेहर घबरा जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर एपिसोड के साथ सस्पेंस और भी बढ़ता जा रहा है. आने वाले एपिसोड में मेहर का एक चौंकाने वाला फैसला पूरी कहानी को हिला कर रख देगा. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि अभीरा ने मेहर के खिलाफ सबूत जुटा लिए हैं. वह परिवार के सामने उसकी सच्चाई लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. जैसे ही अभीरा अपने प्लान पर आगे बढ़ती है, मेहर घबरा जाती है और उसे रोकने के लिए हमला तक कर देती है.

मामला पहुंचा पुलिस तक

इतनी कोशिशों के बावजूद मेहर का सच आखिरकार परिवार के सामने आ ही जाता है. इसके बाद घर में टेंशन और इमोशनल ड्रामा बढ़ जाता है. हर कोई इस खुलासे से हैरान हो जाता है. अभीरा और अरमान बड़ा कदम उठाते हैं और मेहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला करते हैं. यह फैसला मेहर की मुश्किलें और बढ़ा देता है. जैसे-जैसे सच सामने आता है, मेहर पूरी तरह घबरा जाती है. अपने आप को बचाने के लिए मेहर एक खतरनाक प्लान बनाती है. वह भागकर हॉस्टल पहुंचती है, जहां उसका निशाना मुक्ति और मायरा होती हैं. मेहर को लगता है कि यही दोनों उसकी सच्चाई सबके सामने ला सकती हैं, इसलिए वह उन्हें हमेशा के लिए चुप कराना चाहती है.

आने वाला एपिसोड होगा बेहद रोमांचक

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. मेहर का खतरनाक कदम कहानी को और भी गंभीर बना देगा. मुक्ति और मायरा की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकलती हैं. शो का आने वाला ट्रैक इमोशंस, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर होने वाला है.

यह भी पढ़ें- YRKKH: अरमान का फूटा गुस्सा, मेहर से कहा- मायरा की मां बनने की कोशिश न करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >