Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की वजह से गीतांजलि-अरमान की लव स्टोरी होगी शुरू, विद्या नहीं ये इंसान करवाएगा अभीरा-अंशुमन की शादी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अंशुमन को दादी सा काफा पसंद करती है. वह उसे अभीरा के सही मैच समझती है. दूसरी तरफ अरमान की लाइफ में भी गीतांजलि है. वह मायरा के साथ उदयपुर में है. जल्द ही गीतांजलि, अरमान को प्रप्रोज करेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी सात साल आगे बढ़ गई है. अरमान और अभीरा की बेटी पूकी अब बड़ी हो गई है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान ने पूकी को अभीरा के बारे में कुछ नहीं बताया है. पूकी यानी मायरा अक्सर अपनी मां के बारे में उससे पूछती रहती है. मायरा, गीतांजलि के साथ उदयपुर एक डांस प्रोगाम में भाग लेने के लिए जाती है. अरमान भी अपनी बेटी के पीछे उदयपुर जाता है. उदयपुर में अरमान को विद्या देख लेती है. हालांकि अरमान और अभीरा एक जगह पर होते हुए भी मिल नहीं पाते. दोनों को एक दूसरे की मौजदूगी का अहसास होता है, पर किस्मत उन्हें मिलाती नहीं है.

अंशुमन से अभीरा की शादी करवाना चाहती है दादी सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान और गीतांजलि को करीब लाने की कोशिश करेगी. वह गीतांजलि से अरमान के लिए उसकी भावनाओं के बारे में पूछेगी. मायरा उसे अपने पिता को प्रपोज करने के लिए कहेगी. दूसरी तरफ कावेरी को अंशुमन पसंद है. वह उसे अभीरा के लिए परफेक्ट मैच समझती है. दादी सा अभीरा का अंशुमन से शादी करवाने का फैसला करती है. हालांकि विद्या उन्हें याद दिलाती है कि अभीरा पहले से ही शादीशुदा है और वह अभी भी अरमान की पत्नी है.

कृष को थप्पड़ मारेगा अंशुमन

सीरियल में दिखाया गया कि अभीरा, विद्या और कावेरी मेले में साड़ी की दुकान लगाते हैं, जहां पर मायरा होती है. इस मेले में अरमान और अभीरा आस-पास ही होते हैं, लेकिन वह एक-दूसरे को देख नहीं पाते. मायरा मेले में विद्या के स्टॉल के लिए समस्याएं लेकर आती है. दूसरी तरफ अंशुमन ने विद्या और कावेरी के बिजनेस में पैसे लगाए है और अभीरा के करीब आ रहा है. दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं. अंशुमन, कृष को दादी सा, विद्या और अभीरा से बदतमीजी करने पर थप्पड़ भी मारता है.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >