Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: अरमान ने गीतांजलि की भरी मांग, एक्स हसबैंड की दूसरी शादी देख टूटा अभीरा का दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान प्रेशर में आकर गीतांजलि की मांग भर देता है. इधर अभीरा, दोनों की शादी देखकर चौंक जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने अपने लेटेस्ट एपिसोड से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालिया एपिसोड्स काफी दिलचस्प और ड्रामा से भरपूर रहे हैं. जहां सात साल बाद अभीरा को फाइनली उसकी बेटी मिल गई और मायरा ने भी उसे अपनी मां के रूप में स्वीकार कर लिया है. गीतांजलि इस घटना से काफी परेशान है और गुस्से में उदयपुर छोड़कर जा रही है. इसके अलावा अभीरा ने अंशुमन से शादी करने का फैसला कर लिया है. दोनों कोर्ट मैरिज के लिए जाते हैं.

अरमान को हुई ये बड़ी गलतफहमी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि कोर्ट मैरिज वाले दिन, अभीरा सिर्फ अरमान के बारे में सोच रही थी. अंशुमान को एहसास हुआ कि वह अब भी अरमान से प्यार करती है और उसने शादी करने से मना कर दिया. अरमान शादी रुकवाने और अपनी फीलिंग्स जाहिर करने के लिए कोर्ट की ओर दौड़ता है. तभी वह अभीरा को अंशुमान को गले लगाते देखता है, जिससे उसे गलतफहमी हो जाती है कि वे शादीशुदा हैं.

अरमान गीतांजलि से कर लेता है शादी

अरमान अभीरा को देखकर टूट जाता है और जोर जोर से रोने लगता है. इधर गीतांजलि हताश अवस्था में मायरा से मिलने गोयनका हाउस पहुंचती है. अरमान को दादू का फोन आता है, वह कहते हैं कि गीतांजलि भाग गई है और वह उसे ढूंढ़ने के लिए दौड़ पड़ता है. राजन शाही के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में, हम देखेंगे कि अरमान गीतांजलि को तब देखता है, जब वह आत्महत्या करने की कोशिश करती है.

गीतांजलि संग अरमान की शादी देखकर शॉक्ड हो जाएगी अभीरा

अरमान गीतांजलि को आत्महत्या करने से रोकता है, लेकिन गीतू अपना आपा खो बैठती है और कहती है कि क्या वह कभी भी उसे अभीरा की जगह पर चुनेगा. तब अरमान कहता है कि वह उससे शादी करने के लिए तैयार है. गीतू तुंरत इसे करने के लिए कहती है. जिसके बाद अरमान उसकी मांग भर देता है. दूसरी ओर, अंशुमान की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो जाएगी, जिससे अभीरा सदमे में आ जाएगी. वह अरमान को ढूंढने जाएगी और उसे गीतांजलि से विवाहित देखकर चौंक जाएगी.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: हाथ जोड़कर इस शख्स से माफी मांगेगी अनुपमा, माही को विधवा कहने पर भड़केगी अनु, अनुज की याद में करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >