Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: अंशुमन की मौत मामले में अभीरा गिरफ्तार, ये है असली खूनी, अरमान की एक्स वाइफ पर बरसेगी तान्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि कृष और तान्या, अभीरा पर अंशुमन की मौत का इल्जाम लगाते हैं. वह कहती हैं उसने ही उसके भाई को जहर दे दिया होगा. दोनों पुलिस बुलाते हैं. जिसके बाद अभीरा गिरफ्तार हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: स्टार प्लस का सबसे लंबे समय से चल रहा और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को बांधे रखता है. लेटेस्ट कहानी ने फैंस को सदमें में डाल दिया है. जहां अभीरा एक और बड़ी त्रासदी से गुजर रही है, क्योंकि अंशुमन की अचानक मौत हो गई. अभीरा और अंशुमन एक दूसरे के सच्चे दोस्त हुआ करते थे. दोनों ने काफी अच्छे पल साथ में बिताए हैं.

अभीरा के मुश्किल वक्त में अरमान दे रहा है साथ

अंशुमन की अचानक हुई मौत ने पोद्दार परिवार को गहरे दुःख में डाल दिया है. किसी के यकीन नहीं हो रहा है कि यह सच है. इधर अरमान अपनी एक्स वाइफ को पूरी तरह सपोर्ट कर रहा है और सांत्वना देने की कोशिश कर रहा है. वह अभीरा के साथ चट्टान की तरह खड़ा है.

तान्या बनी अभीरा की खून की प्यासी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तान्या और कृष, अभीरा पर गंभीर आरोप लगाते हैं और दावा करते हैं कि उसने अंशुमान को जहर दिया और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है. उनके ये शब्द सभी को स्तब्ध कर देते हैं और अभीरा को मुश्किल में डाल देते हैं.

क्या अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगी अभीरा

सीरियल में स्थिति तब और बिगड़ जाती है, जब पुलिस आकर अभीरा को गिरफ्तार कर लेती है, जिससे पोद्दार परिवार और अरमान पूरी तरह सदमे में आ जाते हैं. अपने सबसे करीबी दोस्त को खोने के बाद पहले से ही टूट चुकी अभीरा कुछ नहीं बोलती है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अभीरा अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगी या तान्या और कृष के आरोप उसकी जिंदगी हमेशा के लिए तबाह हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >