Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर के गुनाहगार का हुआ खुलासा, 8 दिन के अल्टीमेटम के बारे में जान अभीरा के उड़े होश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव के सामने अभीर के केस से जुड़ा एक सुराग हाथ लगता है. सुराग में उसे एक पायल मिलता है, जो विद्या का होता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के सिर में तेज दर्द होता है और अरमान उसकी मालिश करता है. वह उसे थोड़ा अच्छा फील करवाने की कोशिश करता है. दूसरी तरफ इंस्पेक्टर माधव को बताता है कि अभीर के हिट-एंड-रन मामले में एक सुराग मिला है. पुलिस उसे बताता है कि अभीर को जो टक्कर मार कर भागा था वह एक महिला थी. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला कि ड्राइवर कौन था, लेकिन पुलिस ये जल्द पता कर लेगी.

अभीर के केस में माधव के हाथ लगा बड़ा सुराग

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जांच के दौरान माधव को एक वीडियो मिलता है. वीडियो को देखने के बाद उसे एक बड़ा सुराग मिलता है. वीडियो में एक पायल दिखता है. माधव को याद आता है कि ये पायल तो उसने विद्या को गिफ्ट में दिया था. ये सच्चाई जानने के बाद माधव काफी परेशान हो जाता है और उसे लगता है कि विद्या इस केस से जुड़ी हुई है. दूसरी तरफ विद्या सीढ़ियों से उतरते समय लड़खड़ा जाती है और माधव उसकी मदद के लिए आता है.

विद्या ने माधव को बताई सारी सच्चाई

माधव नोटिस करता है कि विद्या के पैर में एक पायल नहीं है. ये देखकर उसके मन में शक होता है. दूसरे सीन में अभीरा को पुलिस बुलाता है और अभीरा को वह वीडियो दिखाता है, जिसे माधव ने पहले देखा था. माधव, विद्या से एक्सीडेंट के बारे में पूछता है. विद्या उसे सबकुछ बता देती है और उसे बताती है कि किस वजह से ये एक्सीडेंट हुआ. दूसरी तरफ मनीषा, अभीरा से मिलने आती है और उसे दादी सा के 8 दिन के अल्टीमेटम के बारे में बताती है. अभीरा उससे कहती है वह खुद पोद्दार हाउस आकर सारे मुद्दों को सुलझा देगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >