Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो में आएगा 7 साल का लीप, अभीरा होगी प्रेग्नेंट, इस किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा बदलाव मेकर्स लेकर आने वाले हैं. शो में फिर से 7 साल का लीप आएगा और कहानी पूरी तरह से बदल जाएगा. कहा जा रहा है कि अब कहानी एक खास शख्स के ईद-गिर्द घूमने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल है. शो को 15 साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिर भी ये टीआरपी लिस्ट में बना रहता है. सीरियल की लोकप्रियता इसी बात से लगाई जा सकती है कि इसके चाहने वाले अभी भी कम नहीं हुए है. शो का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. कृष की गलती की वजह से कावेरी सदमे में है. अरमान किसी भी हालत में फर्म को दोबारा से कावेरी को देना चाहता है. इस बीच अब सुनने में आ रहा कि शो में लीप आने वाला है. जी हां, एक बार फिर से मेकर्स इसमें लीप ला रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप की बात को जानकर दर्शक उत्साहित हो जाएंगे. जब भी लीप आता है तब कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलता है. इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो में 7 साल का लीप आएगा और कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कहा जा रहा है कि लीप के बाद कहानी अगले जेनरेशन पर फोकस होगी. स्टोरी अभीरा और अरमान की बेटी मायरा के आस-पास घूमेगी. हालांकि लीप से पहले अभीरा को प्रेग्नेंट दिखाया जाएगा. अब देखना होगा कि कहानी में और क्या बदलाव आएगा.

जानें लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया गया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि कोर्ट में अभीरा केस जीत जाती है और वह इस बारे में अरमान को नहीं बताने का फैसला करती है. कोर्ट के बाहर उससे एक महिला मिलती है और उससे अपने पति का केस लड़ने के लिए कहती है. अभीरा मना कर देती है और उसे दूसरा वकील करने के लिए कहती है. हालांकि अभीरा को बुरा लगता है कि उसने उस औरत का केस नहीं लिया. दूसरी तरफ मेहर, श्रीराम से अरमान के केस जीतने के बारे में पूछती है. वह उसे भरोसा दिलाता है कि अरमान केस जीत जाएगा.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: केस जीत कर अरमान ने मारी अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी, अभीरा को आया अनजान शख्स का कॉल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >