Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा के फर्जी वीडियो के पीछे तान्या का कनेक्शन आया सामने, पोद्दार परिवार में मचा हड़कंप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा का फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद तान्या के AI कंपनी से जुड़े होने का सच सामने आने वाला है. जानें आगे क्या होगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपनी मौजूदा कहानी से दर्शकों को खूब बांधे हुए है. कहानी अरमान (रोहित पुरोहित) और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिनका एक एडिटेड अल्फान्यूमेरिक (AI) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो ने न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पूरे पोद्दार परिवार को अपमान और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अब आगे क्या होगा और इस मामले का कनेक्शन किस्से है, आइए सबकुछ बताते हैं.

अभिरा-अरमान को पब्लिक माफी मांगने के लिए कहेंगे फूफा सा

लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि वीडियो वायरल होने के बाद अरमान और अभिरा को सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. परिवार की इमेज और बिजनेस पर भी इसका असर पड़ रहा है. फूफा सा संजय, कंपनी की साख को बचाने के लिए अरमान और अभिरा से पब्लिक माफी मांगने की बात करता है. लेकिन अभिरा यह कहकर मना कर देती है कि माफी मांगने से लोग मान लेंगे कि उन्होंने कुछ गलत किया है.

फेक वीडियो के पीछे तान्या का छिपा हुआ कनेक्शन

आने वाले एपिसोड में कहानी बड़ा मोड़ लेगी. खुलासा होगा कि तान्या ने अनजाने में उस AI कंपनी में इन्वेस्ट किया था, जिसने अरमान और अभिरा का यह फर्जी वीडियो तैयार किया.

यह जानकर तान्या सदमे में चली जाएगी और उसे इस बात का बहुत अफसोस होगा कि उसके ही पैसों ने उसके परिवार को ताना और अपमान झेलने पर मजबूर कर दिया. यह सच्चाई पोद्दार परिवार के रिश्तों में नई दरार डाल सकती है.

अब आने वाले एपिसोड में क्या होगा, यह देखना बेहद बिल्चस्प है क्योंकि शो नए ट्विस्ट और हंगामे अपने साथ लाने वाला है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: गौतम-माही की शादी से पहले बड़ा झटका, प्रेम को लगा करोड़ों का चूना, अनुपमा का फिर टूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >