Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नये विलेन बनने पर कृष ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद कृष का किरदार निगेटिव हो गया है. कृष का राज अब पोद्दार हाउस पर चलता है और वहां अभीरा, दादी सा और विद्या नहीं रहती. कृष ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसका किरदार आगे भी नेगेटिव रहेगा या नहीं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है. शो में दिखाया जा रहा है कि मायरा, अभीरा से मिल चुकी है, लेकिन उसे पता नहीं कि वह उसकी मां है. अभीरा एक छोटे से घर में दादी सा और विद्या के साथ रहती है. पोद्दार हाउस से कृष ने उन्हें बाहर निकाल दिया है. दूसरी तरफ अरमान को ये बात नहीं पता है. उसे लगता है कि वह सब पोद्दार हाउस में रहते हैं और उनकी जिंदगी में कोई दिक्कत नहीं है. कृष का किरदार ऋषभ जायसवाल ने निभाया है. हालांकि पहले उनका रोल पॉजिटिव था और अब उनका रोल निगेटिव हो गया है. अपने किरदार को लेकर एक्टर ने बात की.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये विलेन बनने पर ऋषभ जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

ऋषभ जायसवाल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किदार के नेगेटिव बनने पर इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, “जैसा कि आप देख ही चुके हैं, अब कृष पूरी तरह से शो के नए विलेन की भूमिका में आ चुका है. लीप के बाद उसके किरदार में बहुत बड़ा बदलाव आया है. अब जो कृष सामने आ रहा है, वो बिल्कुल अलग है और भी ज्यादा गुस्से वाला और इंटेंस हो गया है. ये बदलाव उसकी जिदगी में आए बड़े झटकों की वजह से हुआ. रोहित भैया की मौत, अरमान भैया का घर छोड़ देना और अभीरा भाभी का हर चीज से किनारा कर लेना इन सबके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी कृष के कंधों पर आ गई. अब घर और बिजनेस संभालने वाला कोई नहीं बचा था, सिवाय उसके पापा संजय बंसल के, जो हमेशा चाहते थे कि एक दिन कृष ये जिम्मेदारी संभाले. ऐसे में कृष ने लीडरशिप की भूमिका संभालने का मुश्किल फैसला लिया.

ऋषभ जायसवाल का किरदार अब विलेन ही रहेगा

जब ऋषभ जायसवाल से पूछा गया कि क्या उनका किरदार नेगेटिव ही रहेगा. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, ”हां, अगर स्क्रिप्ट की बात करें तो कृष अब साफ तौर पर विलेन बन चुका है. वह पूरी तरह से बदल चुका है, ये उसका बिल्कुल नया रूप है. सच कहूं तो मेरे लिए भी एक एक्टर के तौर पर ये बदलाव काफी चैलेंजिंग है, क्योंकि अब ये कृष 2.0 है.

यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >