Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की जिंदगी में विलेन बनेगा घर का ये सदस्य, कहानी जान उड़ जाएंगे होश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि रोहित की मौत से पूरा पोद्दार परिवार काफी दुखी है. पूरी फैमिली सदमे में है और कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है. संजय ने रोहित के अंतिम संस्कार की तैयारी करने का सुझाव दिया, लेकिन दादी सा मना कर देती है. इस बीच शो को लेकर नया अपडेट आया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में लीप के बाद अब समृद्धि शुक्ला अभीरा और शहजादा धामी अरमान के किरदार में दिख रहे हैं. अब सीरियल में श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे अहम रोल प्ले कर रहे हैं. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि रोहित की मौत से पूरा पोद्दार परिवार काफी दुखी है. पूरी फैमिली सदमे में है और कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में विलेन बनेगा ये किरदार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि संजय ने रोहित के अंतिम संस्कार की तैयारी करने का सुझाव दिया, लेकिन दादी ने यह कहते हुए हस्तक्षेप किया कि रोहित का अंतिम संस्कार नहीं होगा. काजल और मनीषा उन्हें इस सच को स्वीकार करने के लिए कहती है, लेकिन दादी कहती है कि उसका दिल ये बात नहीं मान रहा. आने वाले एपिसोड में खूब सारा ड्रामा दर्शकों को देखने मिलेगा. मेकर्स एक कैरेक्टर को विलेन बनाने वाले है. ऋषभ जयसवाल के किरदार कृष जल्द ही विलेन बनने वाला है. ऋषभ, अमरान और रोहित का भाई है. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, कहानी में कृष के किरदार के नकारात्मक होने की संभावना है. हालांकि अभी इसपर चर्चा चल रही है.

मेकर्स ने बनाया धांसू प्लान

सूत्रों के अनुसार, कृष के चरित्र को नेगेटिव बनाने का विचार इस तथ्य से उपजा है कि अरमान और रोहित दोनों को सकारात्मक पात्रों के रूप में चित्रित किया गया है. कहानी में थोड़ा और ड्रामा डालने के लिए मेकर्स इस बारे में सोच रहे है. हालांकि अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. कहा जा रहा है कि कृष को अपने पिता से स्वीकृति और प्यार पाने के लिए अपने भाई अरमान के खिलाफ होने की उम्मीद है. कृष, अरमान और रोहित के खिलाफ हो जाएगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को छोड़ते ही हर्षद चोपड़ा के झोली में गिरा नया प्रोजेक्ट! नाम जान उड़ जाएंगे होश

रूही करती है अरमान से ये सवाल

वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही अपने कमरे से बाहर आती है और दादी सा उससे मंगलसूत्र के बारे में पूछती है. रूही रोती है और कहती है वो अब नहीं रहा. अरमान को बहुत बुरा लगता है और वो उसके पास जाता है. रूही कहती है कि उसे सांत्वना की जरूरत नहीं और वो वहां से चला जाए. अरमान कहते हैं कि हम सब सच जानते हैं, सच को जानने और स्वीकार करने के बीच एक लंबी दूरी है, सच को स्वीकार करने के लिए उम्मीद छोड़नी पड़ती है, हम उम्मीद नहीं छोड़ेंगे. वो कहता है कि रोहित वापस आएगा. रूही कहती है वो कब आएगा और लौटने में उसके कितना वक्त लगेगा, एक महीना, एक साल और उससे ज्यादा. वो अरमान से सवाल करती है कि क्या वो उसकी वापसी की गारंटी दे सकते हैं. अरमान ना में सिर हिलाता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है होगा ऑफ-एयर

वहीं, फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है और बातें कुछ अनकही अभी स्कैनर के अंदर है. सूत्र के अनुसार, “रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर कहा जा रहा है कि ये ऑफ एयर होगा. हालांकि अफवाहें सच नहीं है क्योंकि शो ऑफ एयर नहीं होगा. चैनल ने सिर्फ जनरेशन लीप पेश किया है और इसमें कुछ समय लगेगा और इसमें कुछ समय लगेगा. अरमान और अभीरा की शादी के ट्रैक के बाद, निर्माताओं को उम्मीद है कि संख्या बढ़ जाएगी. अगले महीने 15 साल पूरा होने पर शो में एक और मोड़ आएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >