Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत से सदमें में है कियारा, रोते हुए इस शख्स को कहेगी- 6 थे 4 ही बचे, पूकी की यादों को मिटाएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, क्योंकि कियारा अपनी बहन चारु की मौत के बाद टूट जाती है. वह अरमान को सच बताने वाली ही होती है कि अभीर उसे रोक देता है. इधर अभीरा रोते हुए पूकी से जुड़े सारे सामान को नष्ट करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभीरा आखिरकार पूकी की तलाश छोड़ने का फैसला करती है. वह अपनी बेटी की डायरी को नष्ट करने वाली होती ही है कि विद्या बीच में आ जाती है. वह अभीरा को याद दिलाती है कि वह पिछले सात सालों से उम्मीद का दामन थामे हुए है और उसे इतनी जल्दी हार नहीं माननी चाहिए.

पूकी की यादों को नष्ट करती है अभीरा

अभीरा कहती है कि वह खुद को नाकामयाब महसूस कर रही है, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह पूकी को नहीं ढूंढ पाई, बल्कि मायरा पर गुस्सा करने की वजह से भी. उसका मानना है कि वह एक अच्छी मां नहीं थी, इसीलिए उसकी बेटी उससे अलग हो गई. विद्या और कावेरी फूट-फूट कर रोती हैं और अभीरा को गले लगा लेती हैं. दोनों उसे भरोसा दिलाते हैं कि किस्मत उन्हें एक दिन पूकी से जरूर मिलाएगी.

अरमान को चारु का सच बताने से ये शख्स चारु को रोकेगा

इस बीच, टूट चुकी कियारा घर लौटती है और अरमान की बाहों में रो पड़ती है. चिंतित होकर, अरमान उससे पूछता है कि क्या हुआ. कियारा भावुक होकर कहती है, “हम छह थे… अब सिर्फ चार बचे हैं.” अरमान उससे पूरी बात पूछता है. जैसे ही वह चारु का सच बताने वाली होती है, अभीर बीच में आ जाता है और उसे रोक देता है.

चारु की मौत से सदमें में है कियारा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि अीरा, कियारा को तैयार होने के लिए कहती है. कियारा, जो अभी भी चारु की मौत से सदमे में है, कहती है कि वह खुश होने का नाटक नहीं कर सकती. लेकिन अभीरा उसे अपनी बहन की खातिर शादी में शामिल होने के लिए कहती है. वह कहती है कि शादी होने तक अपने दुख को रोल कर रखे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Flop Or Hit: अहान पांडे की फिल्म का रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >