Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा नहीं इस शख्स के सामने आएगी मायरा की सच्चाई, पूकी को ऐसे देखकर इमोशनल हो जाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा को ना पाकर अरमान और गीताजंलि काफी परेशान होते हैं. मायरा, अभीरा के साथ होती है और उसके साथ काफी एंजॉय भी करती है. हालांकि अरमान दोनों को साथ में देखकर काफी भावुक हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा सात साल से अलग रह रहे थे. अब किस्मत ने उन्हें फिर से एक-दूसरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया. उनकी बेटी मायरा दोनों को अनजाने में करीब ले आती है. अरमान से भागते हुए मायरा अपनी मां अभीरा के पास पहुंच जाती है. अभीरा उसे अपने घर ले आती है और साथ ही वादा करती है कि वह उसके परिवार को खोज कर रहेगी. दूसरी तरफ अरमान और गीतांजलि उसे खोजते हैं. अरमान को मायरा मंदिर में मिलती है और वह भी अभीरा के साथ.

मायरा को अभीरा के साथ देखकर इमोशनल हो जाएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और गीतांजलि भी उस मंदिर में पहुंचते है. अरमान प्रार्थना करता है कि मायरा उसके पास वापस आ जाए. जब वह प्रार्थना करता होता है, तभी उसकी नजर मायरा पर पड़ती है, जो काफी खुश दिखती है. वह उसे बुलाने वाला होता है और उसी समय वह अभीरा को देख लेता है. अभीरा और मायरा साथ में काफी खुश होते हैं. दूर से उन्हें देखकर अरमान काफी इमोशनल हो जाता है. वह सोचता है कि उसे लग रहा था कि मायरा किसी अनजान शख्स के साथ होगी, लेकिन वह तो अपनी मां के ही साथ है.

कावेरी के सामने आएगा ये सच

शो के आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान, अभीरा, कावेरी और विद्या एक ही जगह होते हैं, लेकिन फिर भी नहीं मिल पाते. आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि दादी सा मायरा को अरमान के साथ देख लेगी. मायार, अरमान को हैप्पी फादर्स डे विश करेगी और कावेरी जान जाएगी कि ये पूकी है. ये सच्चाई जानकर कावेरी हैरान हो जाएगी. क्या कावेरी, पूकी और अरमान की सच्चाई अभीरा को बताएगी. क्या होगा आगे. क्या वह अरमान से इस बारे में बात करेगी.

यह भी पढ़ें– Sunjay Kapur Net Worth: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर थे अरबों के मालिक, जानें मौत के बाद छोड़ गए कितनी संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >