Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं इस शख्स को अभीरा के लिए चुनेगी दादी सा, 7 साल बाद वापस उदयपुर लौटेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, अंशुमन से बात करेगी कि वह उसे अपने बिजनेस के बारे में बताने का एक मौका दे. हालांकि वह उससे कहेगा कि वह घर के फंक्शन में काम की बात नहीं करता. अपकमिंग एपिसोड में अरमान उदयपुर सात साल बाद जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अभीरा और अरमान साथ में नहीं है. अरमान अपनी बेटी पूकी को लेकर दूसरे शहर में आ गया है. अब पूकी का नाम मायरा हो गया है. अभीरा को ये नहीं पता कि अरमान ने मायरा को कहां रखा है और वह उसे काफी मिस करती है. दूसरी तरफ गीतांजलि को अरमान से प्यार हो गया है. जल्द ही आने वाले एपिसोड में अरमान और अभीरा का सात साल के बाद आमना- सामना होगा.

कृष करेगा दादी सा की बेइज्जती

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में कृष दादी सा की बेइज्जती करेगा. अभीरा और विद्या को भी वह बुरा भला सुनाएगा. तीनों संजय और काजल के बार-बार कहने पर कृष की सगाई के लिए आते हैं. इस मौके का फायदा उठाकर कृष उनकी बेइज्जती करेगा. अभीरा ये जानकर शाॉक्ड हो जाएगी कि कृष की मंगतेर अंशुमन की बहन है. अंशुमन की शो में एंट्री हो गई है. अभीरा उसे फंक्शन में देखकर हैरान हो जाती है. विद्या, अंशुमन से बात करेगी कि वह उसे अपने बिजनेस के बारे में बताने का एक मौका दे. हालांकि वह उससे कहेगा कि वह घर के फंक्शन में काम की बात नहीं करता.

अरमान जाएगा उदयपुर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान उदयपुर लौट जाता है. मायरा ने एक डांस प्रतियोगिता में भाग लिया है और इस वजह से उसे उदयपुर जाना है. अरमान उसे जाने से मना करता है, जिसके बाद वह उसे बिना बताए ही चली जाती है. जाने से पहले मायरा एक पेपर पर लिखती है कि वह उदयपुर जा रही है. अरमान ये पढ़ता है और फिर वह उसे लेने के लिए उदयपुर जाता है. इस बीच कावेरी और विद्या, अंशुमन के बारे में बात करती है कि वह अभीरा के लिए सही च्वाइस रहेगा.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >