Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में नये विलेन की हुई एंट्री, दक्ष पर होगा हमला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान से अभीरा पूछती है कि उसे क्यों जॉब से निकाला गया. अरमान कुछ नहीं कहता और अभीरा उससे नाराज हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने बच्चे दक्ष के साथ गार्डन में समय बिताती है. वहां अभीर भी होता है और अपना टेंट सजाता है. अभीर, अभीरा से पूछता है कि वह अकेले ही बच्चे को गार्डन में क्यों ले आई. अभीर उसे अपना टेंट इस्तेमाल करने के लिए कहता है, ताकि बच्चे को ठंड ना लगे. दोनों अपने परिवार के बारे में बात करते हैं कि उनकी माएं सिंगल पेरेंट्स थी. दोनों को एक-दूसरे से एक कनेक्शन फील होता है.

अभीरा से अरमान पूछती है ये सवाल

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को एक अजनबी से पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने पर गुस्सा करता है. अभीर और अरमान के बीच बहस होती है और अभीरा उन्हें रोकती है. अभीर, अभीरा से कहता है कि अगर उसके पति और ससुराल वालों ने उसे परेशान किया तो वह उसे बता सकती है. अभीरा कहती है अगर कोई उसकी बात नहीं सुनेगा तो उसे किसी से तो बात करनी होगी ना. ��रमान से वह पूछती है कि उसे किस वजह से नौकरी से निकाला गया.

अभीरा और उसके बच्चे पर ये शख्स करवाएगा हमला

रोहित से नर्स हीरे का हार गिफ्ट में मांगती है. रोहित उसके लिए हार ऑर्डर करता है. रूही को लगता है कि ये नेकलेस उसके लिए है. जब उसे पता चलता है कि रोहित ने हार किसी और के लिए मंगाया है, तो वह चौंक जाती है. रोहित, अरमान को नर्स के बारे में बताता है. रोहित को अफसोस होता है कि उसने अपना बच्चे अभीरा को दे दिया. रोहित कहता है कि अभीरा को बच्चे की फ्रिक नहीं है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ज्योति का पति अभीरा और उसके बच्चे पर हमला करने के लिए गुंडों को भेजता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >