Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या रूही छोड़ रही है शो, गर्विता के इस पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई चिंता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. अब रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता साधवानी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से लोगों को चिंता में डाल दिया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:  ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप रेटेड टेलीविजन सीरियल्स में से एक है. लेटेस्ट एपिसोड अरमान और अभीरा की शादी पर बेस्ड है. जहां रूही ने कितनी भी परेशानियां लाने की कोशिश की, फिर भी दोनों की शादी हो गई. ये सीरियल अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. अब, रूही की भूमिका निभाने वाली गर्विता साधवानी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने नेटिजन्स को टेंशन में डाल दिया. उन्हें लग रहा है कि क्या गर्विता का किरदार खत्म हो रहा है क्या

गर्विता ने लेटेस्ट पोस्ट में क्या लिखा

24 सितंबर को, गर्विता साधवानी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें उन्हें दुल्हन के अवतार में देखा गया. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, रूही भावनाओं चरम पर थी, जब वह किसी भी कीमत पर अरमान को अपना बनाने की कोशिश कर रही थी. उसके सभी उतार-चढ़ाव, सभी प्यार और नफरत के माध्यम से एक चीज स्थिर रही – मेरे अंदर का अभिनेता हर दिन सीखता है. पिछले दो एपिसोड के लिए जबरदस्त रिस्पांस के लिए धन्यवाद #Ruhit Fam तैयार हो जाइए और सब खुश होजाओ #अभिमान की शादी हो गई

क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह रही हैं रूही

इमोशनल पोस्ट देखकर कई फैंस को आश्चर्य हुआ कि क्या रूही का किरदार खत्म हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, “क्या रूही का किरदार ख़त्म हो गया… वह शो छोड़ रही है” दूसरे ने लिखा, “आपने रूही के किरदार को बखूबी निभाया.” कुछ लोगों ने कमेंट किया कि चूंकि विद्या अरमान और अभीरा को अलग करने के लिए नकारात्मक किरदार निभाएंगी, इसलिए शायद रूही का किरदार खत्म हो जाएगा

कब देख सकते है यह रिश्ता क्या कहलाता है

गर्विता साधवानी के को- स्टार सई बर्वे, रोमित राज और श्रुति रावत ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की. सीरियल की बात करें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान के रूप में रोहित पुरोहित और अभीरा के रूप में समृद्धि शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं. राजन शाही की ओर से निर्मित शो सोमवार से रविवार रात 9:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा-अरमान इस शख्स की वजह से छोड़ देंगे पोद्दार हाउस, रूही क्या रचेगी षड्यंत्र

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभीरा को कास्ट किए जाने पर जय सोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस शो की हकदार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >