Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो के इस पॉपुलर कपल का टूटा रिश्ता? इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार्स प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. राजन शाही के शो में दोनों ने अक्षरा और अभिमन्यु का किरदार प्ले किया था. दो साल तक ये किरदार निभाने के बाद मेकर्स ने उनका ट्रैक शो से खत्म कर दिया था. दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दर्शकों की फेवरेट हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे, लेकिन डेटिंग पर दोनों ने कभी कुछ कहा नहीं. हाल ही में ये सुनने में आया कि उनका ब्रेकअप हो गया. अब इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया.

प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया इंस्टा पर अनफॉलो

दरअसल, इस साल होली पर प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा की कुछ तसीवरें सामने आई. इन फोटोज के वायरल होने पर फैंस कयास लगाने लगे कि उनके बीच कुछ चल रहा है. अब प्रणाली और हर्षद चोपड़ा की हालिया सोशल मीडिया गतिविधि ने फैंस को सोचने में मजबूर कर दिया. फैंस अब इस सोच में पड़ गए कि उनके रिश्ते में अनबन आ गई है. हालांकि इस पर ना तो प्रणाली और ना ही एक्टर ने कुछ कहा है.

सीरियल में इन दिनों क्या दिखाया जा रहा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा की जगह समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने ले लिया है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, शिवानी के पास जाती है और उसे अरमान के पुराने कुछ कपड़े देती है. विद्या कहती है इन कपड़ों से वह आने वाले बच्चे के लिए कंबल बना सकते है. शिवानी कहती है उन दोनों को मिलकर कंबल बनाना चाहिए ताकि आने वाले बच्चे को दोनों दादियों का आशीर्वाद मिल पाए. दूसरी तरफ चारु को अभीर फोन करता है कि वह गणगौर उसके साथ मनाना चाहता है.

यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >