Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को जलाने के लिए गीतांजलि अरमान की पत्नी होने का करती है दावा, बुरी तरह टूट जाएगी मायरा की मां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग ट्विस्ट काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा रिसॉर्ट में अकेला महसूस करती है. वह बुरी तरह टूट जाती है. इधर अरमान भी वहीं गीतांजलि संग हनीमून पर आता है. गीतू अभीरा को जलाने के लिए अरमान की पत्नी होने का दावा करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर अपने दर्शकों को दिलचस्प ट्विस्ट से टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा के लिए मशहूर इस शो में अभीरा के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें उसे अंशुमन की हत्या मामले में जेल जाना पड़ा. हालांकि अरमान ने सबूत इक्ट्ठा करते हुए उसे रिहा करवाया. हालांकि वह गहरे सदमें में पहुंच गई है.

अभीरा को एक रिसॉर्ट में लेकर जाते हैं दादीसा-मायरा

हाल के एपिसोड्स में, दादीसा और मायरा, अभीरा को एक रिसॉर्ट में लेकर जाते हैं. उनका मुख्य उद्देश्य उसे जेल की दर्दनाक यादों से उबरने और खुशी के कुछ नए पल देने में मदद करना है. हालांकि, नियति कुछ और ही सोचती है, जब अरमान और गीतांजलि भी उसी रिसॉर्ट में पहुंच जाते हैं.

अकेला महसूस करती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाला एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अभीरा खुद को अकेलेपन में पाती है. वह मजबूत रहने की कोशिश करती है, लेकिन उसका दर्द बाहर आ जाता है और कमजोर महसूस करने लगती है. अपने पास्ट और वर्तमान में मिले धोखे उसे पूरी तरह तोड़ देते हैं.

अभीरा को अकेला छोड़ गीतांजलि संग चला जाएगा अरमान

इसी बीच, अरमान एक मुश्किल स्थिति में फंस जाता है. जब वह खुद को अभीरा और गीतांजलि के बीच फंसा हुआ पाता है. अपनी सबसे नाजुक हालत में अभीरा का साथ देने के बजाय, अरमान गीतू के साथ जाने का फैसला करता है. जिससे अभीरा का दिल बुरी तरह टूट जाता है.

अभीरा को जलाने के लिए गीतांजलि अरमान की पत्नी होने का करती है दावा

अरमान जब रिसॉर्ट से निकलने की कोशिश करता है, तभी मायरा उसे रोक देती है. अभीरा सबके सामने खुश होने का नाटक करती है, लेकिन अंदर से टूटा हुआ महसूस करती है. दूसरी ओर, गीतांजलि अभीका को जलाने के लिए पूरे आत्मविश्वास से अरमान की पत्नी होने का दावा करती है, जिससे अभिरा का दर्द और गहरा हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Ajey में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मामला गंभीर हो जाता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >