Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहने पर रूही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ना तो मैंने शो छोड़ा और ना मुझे निकाला गया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभीरा- अरमान के अलगाव के बाद भी इमोशनल ड्रामा जारी है. लीप के बाद अंशुमन और गीतांजलि की एंट्री ने कहानी को नया मोड़ दिया है. इस बीच सीरियल में फैंस रूही को मिस कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ना ही शो से निकाला गया है और ना ही उन्होंने शो छोड़ा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में खूब सारा ड्रामा दिखाया जा रहा है. अभीरा और अरमान भले अलग हो चुके हैं, लेकिन एक-दूसरे को भूले नहीं है. लीप के बाद गीतांजलि और अंशुमन की एंट्री हुई है, जो कहानी को नयी दिशा दे रहे हैं. कावेरी और विद्या को लगता है कि अभीरा के लिए अंशुमन सही है. जबकि गीतांजलि को अरमान से प्यार हो गया है. इस बीच रूही को फैंस शो में मिस कर रहे हैं. रूही यानी गर्विता सिधवानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सीरियल को ना तो अलविदा कहा है और ना ही उन्हें निकाला गया है.

गर्विता सिधवानी ने नहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा

गर्विता सिधवानी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है को नहीं छोड़ा है. एक्ट्रेस कहता है कि अभी रूही के किरदार की लेटेस्ट ट्रैक में जरूरत नहीं है. इसलिए वह ब्रेक पर है. मुझे नहीं पता कि उसकी वापसी कब होगी. ये सबकुछ स्टोरी पर निर्भर करता है कि वह आगे कैसे जाएगी. मैं किस्मत में यकीन रखती हूं और जब इसे होना होगा, ये हो जाएगा. मैं तब इसके बारे में बात करूंगी. एक्ट्रेस ने बताया कि वह रूही के किरदार से काफी इमोशनली जुड़ी हुई है. प्रोडक्शन हाउस के बताने से पहले ही उन्हें पहले एहसास हो गया था कि रूही का किरदार खत्म होने वाला है.

अंशुमन को धक्का देगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, अभीरा के घर जाएगा. वह उसे रोटी और टिंडे की सब्जी खाने को देगी. हालांकि अंशुमन बड़े चाव से खाना खाएगा और उसके खाने की तारीफ करेगा. अपना हाथ धोने के बाद अंशुमन, अभीरा का हाथ लेगा और उसपर किस करने की कोशिश करेगा. अभीरा इसपर गुस्सा हो जाएगी और उसे धक्का मार देगी. अंशुमन नीचे गिर जाएगा और उसे समझ नहीं आएगा कि अभीरा ने ऐसा क्यों किया. अभीरा कहेगी कि वह उसके साथ बिजनेस कर रही है, लेकिन वह अपनी हद में रहे. अंशुमन कहेगा कि वह बस खाना बनाने वाले हाथों की तारीफ कर रहा था. अभीरा उसके एक्शन से काफी नाराज हो जाएगी.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >