Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को भूल डेटिंग ऐप पर अरमान ने बनाया अकाउंट, इन 2 शख्स को मायरा ने बताया कपल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अरमान और अभीरा अपने रूममेट्स संग"मेरा प्यार" नाम के एक डेटिंग ऐप पर बात करते हैं. हालांकि अभीरा कहती है कि सच्चा प्यार ऐप पर नहीं मिल सकता है. इधर अरमान तुंरत कहता है कि उसने भी अकाउंट बनाया है और दो मैच मिल भी गए हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखती है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अभीरा और अरमान एक बार फिर भिड़ते है. अरमान उसके लिए लिली फूल भेजता है. जिसके बाद अभीरा कहती है कि उसकी पसंद अब बदल गई है. अब उसे व्हाइट गुलाब पसंद है. दोनों नए सिरे से एक दूसरे की पसंद जानने की कोशिश करते हैं.

मायरा की बात सुनकर शॉक्ड हो जाते हैं अभीर और कियारा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के दूसरे सीन में देखने को मिला कि मायरा स्कूल जाने के लिए एक्साइटेड होती है. कियारा बताती है कि अभीर उसे छोड़ने आएगा. मायरा मजाकिया अंदाज में दोनों को चिढ़ाती है और कहती है कि वे एक कपल की तरह बात कर रहे हैं. यह बात सुनकर कियारा और अभीर शॉक्ड हो जाते हैं.

अरमान का अभीरा के लिए स्पेशल सरगी सरप्राइज

दूसरी ओर, अरमान बड़े एक्साइटमेंट से अभीरा के लिए एक स्पेशल सरगी बनाता है, जिसमें प्रियांशु और रियान उसकी मदद करते हैं. जब आलिया, लावण्या और अभीरा को पता चलता है कि लड़कों ने खीर बनाई है, तो वे हैरान रह जाते हैं. अभीरा पहले तो खीर खाने से मना कर देती है, लेकिन अरमान जिद्द करता है कि अगर उसने व्रत नहीं रखा है. हालांकि मन ही मन में अरमान को भरोसा है कि अभीरा ने जरूर उसके लिए फास्ट रखा होगा.

अरमान ने ‘मेरा प्यार’ नाम के डेटिंग ऐप पर बनाया अकाउंट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, अभीरा और अरमान अपने रूममेट्स के साथ चिटचैट करते हुए दिखाई देंगे, तभी उनकी नजर “मेरा प्यार” नाम के एक ऐप पर पड़ती है. अभीरा इसको लेकर सवाल करती है. जिसके बाद प्रियांशु बताता है कि यह एक डेटिंग प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को सच्चा प्यार ढूंढ़ने में मदद करने के लिए बनाया गया है.हालांकि अभीरा तुरंत जवाब देती है और कहती है कि किसी ऐप के जरिए सच्चा प्यार नहीं पाया जा सकता. अरमान तुरंत अभीरा को टोकता है और कहता है कि कुछ लोग को प्यार मिलता भी है. मैंने अभी अभी अकाउंट बनाया है और दो मैच मिल भी गए हैं. उसके रूममेट मैच देखने के लिए उसका फोन छीनने की कोशिश करते हैं, इसी बीच अभीरा को तुंरत कॉल लग जाता है.

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: इतने करोड़ पर पहुंचा वरुण धवन की फिल्म का कलेक्शन, सन ऑफ सरदार 2 को दी पटखनी, अगला निशाना बागी 4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >