Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की वजह से डांस प्रतियोगिता जीत जाएगी अभीरा, गीतांजलि को मिलेगी करारी हार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अरमान गोयनका हाउस अभीरा को डांस सीखाने जाएगा. वहीं चाहता है कि अभीरा ही विनर बने. हालांकि गीतांजलि पूरी कोशिश में लगी हुई है कि वह अभीरा को हरा सकें, लेकिन उसका सपना जीतने का पूरा नहीं हो पाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा कि मायरा का दिल जीतने में अभीरा लगातार लगी हुई है. वह हर कोशिश कर रही कि उसकी बेटी उसके पास ही रहे. दूसरी तरफ गीतांजलि, मायरा के दिमाग में कुछ ना कुछ अभीरा के खिलाफ डालती रहती है. दूसरी तरफ मायरा को लेकर अभीरा गोयनका हाउस चली गई है, जबकि गीतांजलि पोद्दार हाउस में रह रही है. आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

अरमान को डांस सीखने में मदद करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान के कहने पर मायरा अभीरा और गीतांजलि को परफॉर्म करने का मौका देती है. गीतांजलि को लगता है कि वह ही मायरा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करेगी. दूसरी तरफ अरमान गोयनका हाउस जाता है ताकि वह अभीरा को क्लासिकल डांस सीखा सकें. अरमान चाहता है कि ये प्रतियोगिता अभीरा ही जीते. अभीरा को पता चलता है कि गीतांजलि ने मायरा के बैग में छिपकर एक फोन रखा है ताकि वह उसके संपर्क में रहे. दोनों की बातें सुनने के बाद अभीरा पोद्दार हाउस जाती है, ताकि वह उससे इस बारे में बात कर सकें.

अभीरा जीत जाएगी प्रतियोगिता

सीरियल में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि से अरमान कहता है कि उसके और अभीरा के बीच में डांस कंपीटीशन होगा और इसमें को घपला नहीं होगा. अरमान, गीतांजलि को वॉर्न करता है कि वह मायरा को फिर से प्रभावित करने की कोशिश न करे. गीतांजलि को उसकी बात का कोई असर नहीं होता और वह सिर्फ जीतने पर फोकस करती है. वह अभीरा को तैयारी करने के लिए कहती है. जैसे ही प्रतियोगिता शुरू होती है मायरा तीन नयी जजेस को लेकर आती है और खुद पीछे हट जाती है. हालांकि अभीरा बहुत अच्छा परफॉर्म करती है और जीत जाती है. गीतांजलि हार जाती है और उसका दिल टूट जाता है. मायरा अपनी मां को फिर अपना डांस पार्टनर चुन लेती है.

यह भी पढ़ें- War 2: शाहरुख या सलमान खान नहीं, ये विलेन वॉर 2 में आएगा धांसू अंदाज में नजर, ऋतिक रोशन को देगा कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >