YRKKH: दिशा के एक आरोप ने तोड़ा अरमान का भरोसा, क्या अभिरा और बेटियों संग छोड़ देगा पोद्दार हाउस?

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है. दिशा पर हाथ उठाने के आरोप के बाद पूरा परिवार अरमान के खिलाफ हो गया है. ऐसे में अभिरा ही उसका साथ दे रही है. अब दोनों एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं.

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिशा ने आरोप लगाया है कि अरमान ने उस पर हाथ उठाया है. यह बात सुनते ही पूरा पोद्दार परिवार अरमान के खिलाफ खड़ा हो जाता है. परिवार के सभी सदस्य चाहते हैं कि अरमान अपनी गलती मानकर माफी मांगे, हालांकि अरमान बार-बार कहता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है. वह झूठी बात के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं है. उसका कहना है कि वह सच का साथ देगा और अपनी पत्नी अभिरा और बेटियों मायरा और मुक्ति की इज्जत की रक्षा करेगा.

परिवार के व्यवहार से टूटा अरमान

जब परिवार के लोग लगातार उस पर शक करने लगते हैं, तो अरमान अंदर से टूट जाता है. उसे सबसे ज्यादा दुख इस बात का होता है कि उसके अपने ही उस पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. एक पल में अरमान परिवार की तस्वीर फाड़ देता है. यह देखकर साफ पता चलता है कि वह कितना दुखी और निराश है. उसे लगता है कि अब परिवार में उसकी बात सुनने वाला कोई नहीं बचा है.

अभिरा बनी सबसे बड़ी ताकत

इस मुश्किल समय में अभिरा अपने पति का पूरा साथ देती है. जब सभी लोग अरमान के खिलाफ हो जाते हैं, तब भी वह उसके साथ मजबूती से खड़ी रहती है. अभिरा का मानना है कि अरमान सच बोल रहा है, इसलिए वह हर हाल में उसका साथ देने का फैसला करती है. दोनों मिलकर इस मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं.

क्या छोड़ देंगे पोद्दार हाउस?

दादी सा अब भी दिशा की बात पर भरोसा कर रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वह कोई बड़ा और सख्त फैसला ले सकती हैं. दूसरी तरफ, अरमान भी अब पोद्दार हाउस छोड़ने का मन बना चुका है. लगातार मिल रहे अपमान और आरोपों से परेशान होकर वह अभिरा, मायरा और मुक्ति के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला करते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि परिवार हमेशा के लिए बिखर जाएगा या फिर रिश्तों में आई दरार भर पाएगी.

यह भी पढ़ें: Naagin 7 Grand Finale: ‘नागिन 7’ के फिनाले को मिला एक्सटेंशन, आखिरी एपिसोड्स में लौट सकते हैं पुराने सितारे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >