Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को मेजर एक्सीडेंट से बचाएगी दादीसा, ये 2 शख्स डिप्रेशन से निकालने में करेंगे मदद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग ट्विस्ट काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि दादीसा और मायरा अभीरा को ठीक करने का जिम्मा उठाते हैं. वह उसे एक नई जगह पर लेकर जाते हैं. हालांकि यहां उसे पैनिक अटैक आता है और वह एक एक्सीडेंट का शिकार होते होते बच जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. लेटेस्ट कहानी अभीरा के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें उसे एक बड़ी गलतफहमी की वजह से अंशुमन हत्या मामले में जेल जाना पड़ता है. हालांकि अरमान की मेहनत से वह छूट जाती है और पोद्दार हाउस में वापस खुशी आती है. हालांकि अभीरा इस घटना के बाद से सदमें में है. उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे रिएक्ट करें.

दादीसा और मायरा अभीरा को ठीक करने का जिम्मा लेते हैं

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि कैसे दादीसा और मायरा, अभीरा को ठीक करने के लिए खुद ही मामले को अपने हाथों में ले लेती हैं. दोनों उसे खुश देखना चाहती है. दादीसा को भी एहसास होता है कि अभीरा को इस वक्त सिर्फ अपने परिवार वालों की ही जरूरत है.

दादीसा, अभीरा और मायरा को ले जाती है नए जगह

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक शो में दिखाया जाएगा कि दादी आधी रात को बिना किसी को बताए अभीरा और मायरा को चुपके से ले जाती हैं. मायरा इस सीक्रेट को छिपाने के लिए मशक्कत करती है, क्योंकि अरमान को शक हो जाता है. दादी दोनों को एक नई जगह ले जाती हैं, इस उम्मीद में कि माहौल बदलने से वह ठीक हो जाएगी और नॉर्मल महसूस करेगी.

एक्सीडेंट से बची अभीरा, दादीसा ने बचाया

हालांकि अभीरा की स्थिति खराब हो जाती है और उसे एक बार फिर पैनिक अटैक आ जाता है. वह दिन के उजाले में बुरी तरह घबरा जाती है. स्थिति तब और खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब वह एक एक्सीडेंट का शिकार होने वाली होती है. हालांकि दादीसा अपनी सूझबूझ से दोनों को बचा लेती है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ये धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज, मिस न करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >