Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को मिले प्रेनअप में क्या है शर्तें, बच्चा होने के बाद इस शख्स के पास रहेगा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा ने बड़ा गेम खेलते हुए अभीरा को प्रेनअप पेपर दिया और उसमें जो शर्त लिखी है, इससे सब शॉक्ड हो जाते हैं. वह अरमान पर गुस्सा होती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ धमाकेदार होता जा रहा है. जहां अभीरा और अरमान की शादी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. पोद्दार हाउस में तैयारियां जोरो से चल रही है. इधर अभीरा अपने वर्क लाइफ को भी बैलेंस कर रही है.

इस कारण अभीरा से परेशान हो चुकी हैं विद्या

हाल ही के एक एपिसोड में, हमने देखा कि विद्या अभीरा से बहुत परेशान हो रही थी, क्योंकि उसने अदालत में अपने काम में बिजी होने के कारण उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया. अरमान और मनीषा चाची ने विद्या को यह समझाने की पूरी कोशिश की है कि अभीरा को भी अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है. अब आने वाले एपिसोड में एक और ड्रामा सामने आने वाला है.

अभीरा को मिले प्रेनअप में क्या है खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दादीसा प्रेनअप लेकर आई हैं. उन्होंने एक प्रेनअप बनवाया है और अरमान से शादी करने से पहले अभीरा से इस पर साइन करने के लिए कहा. प्रेनअप में कहा गया है कि अभीरा कम से कम एक साल के लिए अपना करियर छोड़ देगी और अरमान के बच्चे को जन्म देगी. उसमें यह भी कहा गया है कि तलाक की स्थिति में पोद्दार परिवार को अरमान और अभीरा के बच्चे की कस्टडी मिलेगी.

अरमान ने क्यों अभीरा पर निकाला गुस्सा

जैसे ही अभीरा के हाथ कागजात लग जाते हैं, वह बहुत गुस्सा हो जाती है. अरमान उसके सामने आता है और अभीरा उसपर भड़ास निकालती है. वह कहती है कि सिर्फ इसलिए कि पोद्दारों के पास काफी पैसे हैं, वे उसके आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचा सकते. अरमान अभीरा को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह सुनने के मूड में नहीं है. वह आगे कहती है कि सारे कारण पढ़ने के बाद वह दादीसा का बचाव कैसे कर सकता है.

अभीरा ने क्यों अरमान को दिया धक्का

वह यह भी बताती है कि दादीसा को यकीन है कि अरमान-अभीरा का रिश्ता टूट जाएगा और जब ऐसा होगा, तो उसका बच्चा उससे छीन लिया जाएगा. गुस्से में वह अरमान को भी धक्का दे देती हैं, जिससे अरमान खुद भी काफी शॉक्ड हो जाते हैं. अंत में अरमान कहते हैं कि यह ‘बहुत हो गया’. जब अभीरा गुस्सा निकाल रही होती है, रूही दरवाजे के पीछे खड़ी होती है और हमेशा की तरह जल्द ही शादी करने वाले जोड़े की सभी बातचीत सुन रही होती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >