Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-रूही का होगा रोका, अभीरा का टूटेगा दिल, ये शख्स करेगा जमकर हंगामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, मनीष और स्वर्णा की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए एक होटल में ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेगी. यहां अभीरा एक इंटरव्यू देने के लिए आएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित, अभीरा और अरमान का किरदार निभाते हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान का तलाक होने वाला है. रूही इस बात से सबसे ज्यादा खुश है. दूसरी तरफ रूही ने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में विद्या को बता दिया है. विद्या ने फैसला किया है कि दोनों की शादी करा दी जाए. वहीं, मनीष ने सपना देखा कि रूही और अरमान की शादी हो गई है. ये सपना देखकर मनीष परेशान हो जाता है क्योंकि वो इस रिश्ते के खिलाफ है.


दादी सा लेगी बड़ा फैसला
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार अभीरा से नफरत करते है और दादी सा उसे जल्द से जल्द घर से बाहर निकालना चाहती है. अभीरा और अरमान का तलाक हो रहा है और रूही ने विद्या को बताया कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उसकी शादी रोहित से हो गई. अरमान ने अपने भाई के लिए अपना प्यार कुर्बान कर दिया. ये बात दादी सा को पता चलेगी और वो दोनों की शादी का फैसला लेगी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दोनों की शादी की लेकर परिवार में बात होगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में विद्या को बताया, क्या अभीरा का कटेगा पोद्दार हाउस से पत्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अदालत में झूठ बोलेगी अभीरा, क्या उसके सामने आएगा अरमान और रूही के अतीत का सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या फिर से होगी इस शख्स की सीरियल में एंट्री, रोकेगा अरमान और रूही की शादी


रूही और अरमान का होगा रोका
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, मनीष और स्वर्णा की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए एक होटल में ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेगी. इस सेलिब्रेशन में पोद्दार परिवार भी शामिल होगा. इस होटल में अभीरा एक नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाती है. पार्टी के बीच दादीसा अरमान और रूही के रोका समारोह के बारे में सबको बताती है. उन्हें सगाई की अंगूठियां भी दिखाते हैं. अभीरा ये सब सुनकर काफी दुखी होती है और उसका दिल टूट जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीष ये सब नहीं देख पाएगा और वो रिंग फेंक देगा. रूही उसे समझाने की कोशिश करेगी. मनीष इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा. वो और पोद्दार परिवार भी उन्हें मनाने की कोशिश करेगा, लेकिन मनीष गुस्से में वहां से चला जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में अपनी फीस को लेकर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, समृद्धि शुक्ला बोलीं- ये सिर्फ प्रोडक्शन हाउस…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >