Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स अभीरा-मायरा को ले जाएगी मसूरी, अरमान के करीब जाने में गीतांजलि की मदद करेगा ये शख्स, नाम जान लगेगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 September Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा से मिलने अरमान गोयनाक हाउस जाएगा. उसे देखकर कियारा खुश हो जाएगी. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अभीरा के लिए पूजा करवाएगी दादी सा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 September Written Update: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा, अभीरा को संभालती है. वह उसे जिंदगी को नये तरीके से देखने के लिए कहती है. मायरा अपनी मां को हाथों से तितली बनाना सिखाती है. दूसरी तरफ दादी सा घर में पूजा की तैयारी करती है. दादी सा को लगता है कि पूजा से अभीरा के मन को शांति मिलेगी. वहीं, गोयनका हाउस में कियारा को रहना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. उसे लग रहा कि अभीर के साथ वह वहां पर कैसे रह पाएगी. वह अपने दोस्त को मदद के लिए कॉल करती है, लेकिन उसे कोई हेल्प नहीं मिलता.

पोद्दार हाउस में होगी पूजा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा से अरमान मिलने गोयनका हाउस जाता है. वह उसे कुछ पैसे देने की कोशिश करता है, ताकि उसकी मदद हो जाए. कियारा पैसे लेने से मना कर देती है. वह उससे कहती है कि वह उससे मिलने आया करें. पोद्दार हाउस में पूजा की तैयारी जोर-शोर से होती है. अरमान को लगता है कि इसके वजह से उसकी हालत और खराब ना हो जाए. हालांकि दादी सा उसे बताती है कि इस पूजा के लिए अभीरा ने हां कर दी है. पूजा में अभीरा, मायरा के साथ आती है. परिवार वाले उसके कमरे से बाहर निकल कर आने और पूजा में शामिल होने पर खुश होते हैं.

अरमान के करीब जाएगी गीतांजलि

पूजा के बाद तान्या और उसके दोस्त अभीरा और अंशुमन को लेकर गॉसिप करते हैं और अभीरा ये सुन लेती है. वह घबरा जाती है. अरमान उसे देखकर तान्या के दोस्तों से भिड़ जाता है. कृष भी इसमें शामिल जाता है और अरमान के साथ उसकी बहस होने लगती है. अभीरा ये सब बर्दाशत नहीं कर पाती और वह शीशा तोड़कर अपने कमरे में चली जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा मायरा और अभीरा को मसूरी ले जाएगी, वह भी अरमान को बिना बताए. अभीरा के घर पर नहीं होने का फायदा गीतांजलि उठाएगी और अरमान के करीब जाएगी. उसकी मदद विद्या करेगी. हालांकि अरमान, अभीरा को वापस लाने के लिए मसूरी चला जाएगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अरमान रियल लाइफ में बने पिता, पत्नी शीना बजाज ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई नन्हे मेहमान की झलक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >