Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से चारु ने नहीं की अभीर से शादी, वजह सुनकर मनीषा ने मारा उसे थप्पड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु वापस पोद्दार हाउस लौटती है. उसे देखकर सब खुश हो जाते हैं और मनीषा काफी भावुक हो जाती है. कावेरी उससे शादी छोड़कर जाने के बारे में पूछती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में खूब सारा ड्रामा दिखाया जाएगा. चारु जो अपनी शादी छोड़ कर गई थी, वह वापस पोद्दार हाउस आ जाती है. उसे देखते ही काजल और संजय उसके पास आते हैं. काजल उसे देखकर रोने लगती है और चारु को गले लगा लेती है. वह उससे पूछती है कि वह आखिर कहां थी. कावेरी उससे शादी से गायब होने के बारे में पूछती है. हिम्मत जुटाकर चारु सबसे कहती है कि वह अभीर से शादी नहीं करना चाहती थी.

चारु को थप्पड़ मारेगी मनीषा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर कहती है कि वह प्यार और शादी को नहीं समझती और इसलिए वह शादी से भाग गई. मनीषा उसे थप्पड़ मारती है और कहती है कि उसने अभीर की जिंदगी बर्बाद कर दी और कियारा की भी लाइफ को प्रभावित किया. मनीषा उससे पूछती है कि उसने शादी से पहले ये सब क्यों नहीं बताया. मनीषा उससे कहती है कि कियारा को उसकी वजह से अभीर से शादी करनी पड़ी. चारु कहती है कियारा हमेशा से अभीर से शादी करना चाहती थी और वह उससे प्यार करती थी. चारु कहती है कियारा कभी महत्वाकांक्षी नहीं थी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

मनीषा को सताएगी कियारा की चिंता

चारु कहती है मनीषा को खुश होना चाहिए कि उसकी एक बेटी की शादी उस इंसान से हो गई, जिससे वह प्यार करती है. ये सुनकर मनीषा काफी गुस्सा हो जाती है और चारु को मारने की धमकी देती है. हालांकि परिवार वाले उसे रोक लेते हैं. मनीषा कहती है कि कियारा को ये भी नहीं पता कि शादी का असली मतलब क्या होता है. वह कहती है उसे अपनी बेटी की भविष्य की फ्रिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >