Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गोयनका हाउस में छाएगा मातम, इस करीबी की मौत से अभिरा-अरमान के बीच बढ़ेगी दूरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान-अभिरा के रिश्ते में नया मोड़ आएगा. चारु की मौत से पूरा परिवार हिल जाएगा. जानिए आगे क्या होगा इस इमोशनल ड्रामे में.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का हिट शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे हुए है. मौजूदा ट्रैक में अरमान, अभिरा और अंशुमान के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ रखा है.

शो में अरमान की सगाई अब गीतांजलि से हो चुकी है, लेकिन उसका दिल आज भी अभिरा के लिए धड़कता है. सबसे बड़ी बात, वह यह जानता है कि मायरा उर्फ पूकी यानी अभिरा की बेटी जिन्दा है, लेकिन उसने यह सच अभिरा से छुपा रखा है. यह रहस्य उसके मन में भारी बोझ बन गया है. इस बीच गोयनका हाउस में कुछ ऐसा हो जायेगा, जिसे पूरा परिवार सन्न रह जायेगा.

अरमान ने अभिरा से किया प्यार का इजहार

अभिरा जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वह अंशुमान से सगाई के लिए तैयार हो गई है और शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. दोनों परिवार इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन दिलों की गहराई में जज्बात अब भी उफान मार रहे हैं. हाल ही में शो का एक इमोशनल प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान सड़क के बीचोंबीच अभिरा को रोककर अपने प्यार का इजहार करता है. लेकिन इससे पहले कि कुछ सुधरे, एक और बड़ा ट्विस्ट सामने आता है.

चारु की मौत से टूट जाएगा परिवार

शादी के जश्न के बीच खुलासा होता है कि चारु अब इस दुनिया में नहीं रही. यह खबर गोयनका परिवार के लिए एक गहरा सदमा होगी. अभिर की वापसी से पहले ही भावनाएं उलझी हुई थीं, ऐसे में यह दुखद घटना रिश्तों को और अधिक पेचीदा बना देगी.

अब सवाल ये है कि क्या यह दुख अरमान और अभिरा को फिर से करीब लाएगा? या यह रिश्ता और भी गलतफहमियों में उलझ जाएगा? यह सब जानने के लिए आपको आज का लेटेस्ट एपिसोड देखना पड़ेगा.

यह भी पढ़े: Bhojpuri: सावन में गूंजा ‘त्रिशूलवा’, अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना शिवभक्तों के लिए बना टॉप चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >