Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा संग रोमांटिक होगा अरमान, कपल का रोमांस देख क्या करेगी रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान और अभीरा सभी परिवार वालों से छुपकर क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर एक दूसरे संग रोमांस करते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला टेलीविजन इंडस्ट्री के पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी बन गए हैं. उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है और उनके सीन हमेशा फैंस को पसंद आते हैं. राजन शाही के शो में, ट्रैक अब अरमान और अभीरा की शादी के बारे में है. तमाम तैयारियों के बीच, पोद्दार परिवार जन्माष्ठमी त्योहार मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. अभीरा सारी तैयारियां खुद से हैंडल कर रही है और अरमान उसकी मदद करने वाला है, लेकिन आने वाले एपिसोड में हमें अरमान और अभीरा के कुछ रोमांटिक पल देखने को मिलेंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभीरा का दिखेगा रोमांस

अरमान और अभीरा पोद्दार परिवार से दूर अकेले में रोमांस करते दिखाई देंगे. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अभिमान का प्यार देखने को मिल रहा है और ये भी देखा जा सकता है कि दोनोम एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं. आसपास रूही भी नहीं है, ऐसे में ये कपल खुद को टाइम दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अभीरा मोर के पंख से हाथ पर कुछ लिख रही है, तभी अरमान आता है और उसे देखता है. इससे अभीरा शर्मा जाती है और वहां से चली जाती है. फैंस स्क्रीन में उनका रोमांस देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

मनीष को जल्द अभीरा-अक्षरा की सच्चाई का चलेगा पता

आज के एपिसोड में, हमने देखा कि अभीरा ने कृष्ण की पूजा के वक्त वो भजन गाकर सभी को हैरान कर दिया, जो कभी उसकी मां गाया करती थी. हालांकि, मनीष गोयनका के पूछने पर रूही ने बताया कि उसने एक मंदिर में ये भजन सुना था. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब मनीष को पूरी सच्चाई पता चलेगी. हालांकि सच जल्द ही सामने आएगा और रूही को पता चलेगा कि उसका भी एक परिवार है. साथ ही शादी के लिए उसे अपनी मां अक्षरा का लहंगा भी मिलेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की शादी का लहंगा अभीरा को देगा मनीष, रूही को ऐसे पता चलेगी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >