Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अभीरा के सामने किया खुलासा, क्यों की गीतांजलि से शादी, ये शख्स अंशुमन की कंपनी पर करना चाहता है कब्जा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि अरमान ने फाइनली खुलासा कर दिया कि उसने गीतांजलि संग शादी क्यों की थी. इसके अलावा तान्या को यह डर सता रहा है कि कृष अंशुमन की कंपनी पर कब्जा करना चाहता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभीरा के बीच का इमोशनल ड्रामा दर्शकों को खूब पंसद आ रहा है. शो में कहानी ने कई मोड़ लिए. नए एपिसोड्स में गीतांजलि, अरमान के करीब आने की कोशिश कर रही है. हालांकि अरमान अभी भी अपनी एक्स वाइफ से ही प्यार करता है. गीतांजलि की ओर से अपनी जान लेने की धमकी देने के कारण ही उसने उससे शादी की थी. अब, अरमान और गीतांजलि अपने हनीमून के लिए अभीरा के रिसॉर्ट पहुंच गए हैं.

अरमान ने अभीरा को बताया, क्यों की गीतांजलि संग शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में, फाइनली अरमान अभीरा के सामने गीतांजलि से अपनी शादी की वजह बताता है. वह इसे ‘मजबूरी’ कहता है. वह कहता है कि उसने ब्लैकमेल किया और जान देने की धमकी दी. जिसके बाद यह कदम उठाना पड़ा. जवाब में, अभीरा कहती है कि जो भी हो, उसकी शादी गीतांजलि से हुई है और इस सच्चाई को बदला नहीं जा सकता.

अरमान और गीतांजलि के लिए फुलों से बेड सजाती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में, अभीरा एक अच्छी होस्ट बनने की कोशिश करती है. वह रूम सर्विस के लिए गीतांजलि के कमरे में पहुंचती है. गीतू उसे रूम को हनीमून टाइप सजाने के लिए कहती है. वह एक दिल के आकार का केक भी मंगाती है और चाहती है कि अभीरा उसकी ओर से अरमान के लिए एक रोमांटिक लेटर लिखे. अभीरा चौंक जाती है, लेकिन काम पूरा करने की बात कहती है. वह अरमान-गीतांजलि के बिस्तर पर गुलाब की पंखुड़ियां सजाती है.

अंशुमन की कंपनी पर कब्जा करना चाहता है ये शख्स

इस बीच, मायरा रिसॉर्ट में गरबा नाइट की अनाउंसमेंट करती है. अरमान, मायरा से बात करता है और कहता है कि उसे अब स्कूल जाना चाहिए. मायरा कहती है कि उसकी मां अभीरा के ठीक होते ही वह पढ़ाई फिर से शुरू कर देगी. वह यह भी कहती है कि जब से अरमान रिसॉर्ट में आया है, अभीरा ठीक हो रही है. इधर पोद्दार परिवार में खूब ड्रामा होता है. सबको पता है कि कियारा, अरमान के लौटने तक अभीर के साथ ही रहेगी. मनीषा चिंतित हो जाती हैं और कहती हैं कि समाज इसपर क्या कहेगा. तान्या को चिंता है कि उसका पति कृष उसके भाई अंशुमन की कंपनी पर कब्जा करना चाहता है.

यह भी पढ़ें- Dostana 2 में विक्रांत मैसी की हुई एंट्री, कार्तिक आर्यन को किया रिप्लेस, बोले- डिजाइनर कपड़े पहने हुए देखेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >