Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोमांटिक वीडियो लीक होने पर अभीरा-अरमान पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, कृष को थप्पड़ मारेगा विद्या का बेटा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, मनोज, कावेरी मदद के लिए पुलिस के पास जाते हैं. पुलिस उन्हें बताएगी कि वीडियो कहां से लीक हुआ, इस बारे में पता लगाने में टाइम लगेगा. दूसरी तरफ कृष, अरमान और अभीरा को बुरा-भला कहता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी के जिद करने पर कृष वह वीडियो सबके सामने प्ले कर देता है. वह वीडियो देखकर पूरा परिवार हैरान हो जाता है. अरमान अपने परिवार को समझाता है कि ये वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है. मनोज और कावेरी उसकी बात मानने से इनकार करते हैं. कावेरी कहती है कि असली फुटेज के बिना इतना रियल वीडियो बन नहीं सकता. अरमान उन्हें समझाता है कि कैसे एआई तकनीक काम करता है.

अरमान-अभीरा का वीडियो वायरल होने पर वरुण करेगा सेलिब्रेट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि वरुण और उसके दोस्त वीडियो वायरल होने पर सेलिब्रेट करते हैं. वह इससे मिलने वाले पैसों के बारे में सोचकर खुश होते हैं. कृष सार्वजनिक रूप से अनुचित व्यवहार करने पर अभीरा और अरमान को बुरा-भला कहता है. वह कहता है कैसे वह बड़े होकर बच्चों जैसा बिहेव कर रहे. अभीरा अपना और अरमान का बचाव करती है. वह उन्हें बताती है कि कैसे दोनों एक एक्सीडेंट से बचे. हालांकि कृष उनपर बेबुनियाद आरोप लगाते रहता है. कावेरी उसकी बात सुनकर गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ मार देती है. अरमान भी गुस्से में अभीरा के लिए बुरा-भला कहने पर कृष को थप्पड़ मारता है.

पोद्दार परिवार लेगा पुलिस की मदद

अरमान और अभीरा कोर्ट जाने का फैसला करते है. विद्या, मनोज, कावेरी मदद के लिए पुलिस के पास जाते हैं. पुलिस उन्हें बताता है कि वीडियो कहां से लीक हुआ, इस बारे में पता लगाने में टाइम लगेगा. कृष कहता है कि उनके ऐसा करने की वजह से पोद्दार परिवार की इज्जत प्रतिष्ठा और कंपनी के ठेस पहुंची है. कियारा उसे डांटती है कि वह हमेशा खुद के बारे में सोचता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में लोग अभीरा और अरमान को घूरते हैं. अरमान और अभीरा इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ देने की कसम खाते हैं. दोनों वादा करते हैं कि वह अपनी बेगुनाही साबित करके ही रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान पर पत्थर कौन चलाएगा? वीडियो लीक होने पर ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश

यह भी पढें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा- अरमान का वीडियो देखकर ये शख्स होगा शॉक्ड, इस वजह से डिप्रेशन में चली जाएगी मायरायह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: सीरियल में होगी नये शख्स की एंट्री, अभीरा और अरमान के रोमांटिक पल का वीडियो होगा लीक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >