Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की चप्पल से खुद को पीटेगा अरमान, कियारा नहीं इस शख्स को I Love You कहेगा अभीर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को भूल नहीं पा रहा. दूसरी तरफ अभीरा अपने काम में बहुत बिजी हो गई है और सारा ध्यान काम पर लगा रही.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान अलग होने के बाद काफी दुखी है. दूसरी तरफ कियारा, अभीर से मिलने का फैसला करती है, लेकिन कृष उसे रोक देता है. कियारा कबूल करती है कि उसे अभीर से प्यार है. अभीर गलती से चारू को आई लव यू का मैसेज कर देता है. कियारा को लगता है ये उसके लिए मैसेज है.

अभीरा से फ्लर्ट करेगा ये शख्स

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, अभीरा को रूप कुमार के साथ काम करने के लिए कहता है. अभीरा पहले मना कर देती है. वह कई जगहों पर जॉब अप्लाई करती है, लेकिन उसे कहीं नौकरी नहीं मिलती. वह रूप को जॉब के लिए फोन करती है. रूप उससे फ्लर्ट करता है और अभीरा इससे परेशान हो जाती है. वह बातचीत को पेशेवर रखने के लिए कहती है. रूप उसे और भी परेशान करता है और मजाक में उससे कहता है कि जब वे मिलें तो दो टिफिन लेकर आए.

अभीरा के चप्पल से खुद को मारेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को बहुत मिस करते हैं. अभीरा अपने करियर पर फोकस कर रही है और अरमान ने अपने सारे कामों को नजरअंदाज कर दिया है. अरमान को एक बॉक्स मिलेगा, जिसमें अभीरा की सारी चीजें होगी. वह अभीरा का चप्पल लेगा और खुद को मारने लगेगा. ऐसा वह इसलिए करेगा क्योंकि वह अभीरा को भूल नहीं पा रहा. ऐसे में वह खुद को सजा देगा. अभीरा के जाने के बाद भी उसने उसकी हर चीज काफी संभाल कर रखी है. वह खुद को संभाल नहीं पा रहा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >