Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से अब प्यार नहीं करता है अरमान… रोहित पुरोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लव ट्रायंगल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. जहां अभीरा और अरमान के तलाक को लेकर दादीसा सख्त हो गई है. इधर रूही चाहती है कि अरमान जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट मैरिज खत्म कर दें. अब रोहित पुरोहित ने बताया कि आने वाले एपिसोड में कितने ट्विस्ट आएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का शो ये रिश्ता क्या खूब लोकप्रियता हासिल कर रहा है. अभीरा और अरमान के लव कनेक्शन ने फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा है. वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें ये बात समझ नहीं आ रहा है. अभीरा को अपनी फीलिंग्स का पता है, कि वह अरमान के बिना नहीं रह सकती है और उससे प्यार करती है. हालांकि अरमान फैमिली के बीच इतना फंस चुका है कि वो कुछ समझना नहीं चाहता है. इधर रूही अरमान से प्यार करती है और चाहती है कि अभीरा से तलाक के बाद वह उससे शादी कर लें.


क्या अरमान अभीरा संग तलाक के बाद रूही से करेगा शादी
हाल ही के इंटरव्यू में रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक पर से पर्दा उठाया है. उनसे रूही के लिए फीलिंग्स के बारे में पूछा गया. जिसपर रोहित ने खुलासा किया कि अरमान के मन में रूही के लिए रोमांटिक फीलिंग बिल्कुल नहीं है. वह जल्द ही रूही को यह बताने वाला है कि वह उससे प्यार नहीं करता है. जल्द ही रूही के दिल पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: 15 दिनों के अंदर अभीरा-अरमान का होगा तलाक, दादीसा रचेगी बड़ी साजिश


क्या कभी रूही से शादी करेगा अरमान
रोहित ने कहा, रूही अरमान के प्यार में पागल है और उससे शादी करना चाहती है. वह उसकी कॉन्ट्रैक्ट मैरिज खत्म होने का इंतजार कर रही है. रूही ने अरमान से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर कराने के लिए दादीसा और संजय से हाथ मिलाया है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा. आप इंतजार कीजिए. रोहित ने कहा अरमान अब कभी भी रूही से शादी नहीं करेगा. इस बीच, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दादीसा ने फैसला किया है कि वह 15 दिनों में अभीरा और अरमान की शादी को खत्म कर देगी. मनीष, माधव और अन्य चाहते हैं कि अभिमान एक साथ रहे. आने वाले 15 दिनों में क्या अरमान और अभीरा को एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का एहसास होगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित ने रिवील किया अपकमिंग ट्रैक, कहा- ‘अभीरा-अरमान के बीच…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >