YRKKH: अरमान ने अभीरा और बेटियों को पहचानने से किया इनकार, बुआ सा की साजिश ने मचाया बवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. बुआ सा की साजिश के चलते अरमान पर गंभीर आरोप लगेंगे. हालात तब और बिगड़ जाएंगे जब अरमान की तबीयत खराब होकर उसकी याददाश्त चली जाएगी. अभीरा अपने परिवार को बचाने की जंग लड़ती नजर आएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शकों को जल्द ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहानी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जो अरमान और अभीरा की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकता है. बुआ सा की नई साजिश के कारण परिवार में तनाव बढ़ेगा और कई रिश्ते मुश्किल दौर से गुजरते नजर आएंगे.

दिशा लगाएगी अरमान पर गंभीर आरोप

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बुआ सा अपनी योजना को अंजाम देने के लिए दिशा का सहारा लेती है. उनके कहने पर दिशा परिवार के सामने दावा करेगी कि अरमान ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उस पर हाथ उठाया. यह आरोप सुनकर परिवार के सदस्य हैरान रह जाएंगे. हालांकि अभीरा और तान्या इस बात पर भरोसा नहीं करेंगी और अरमान का समर्थन करती नजर आएंगी.

परिवार की इज्जत के नाम पर बढ़ेगा दबाव

दिशा के आरोपों के बाद परिवार का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा. कावेरी परिवार की प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए अरमान से दिशा से माफी मांगने के लिए कहेगी. यह बात सुनकर अरमान हैरान रह जाएगा, क्योंकि उसने कोई गलती नहीं की होगी. दूसरी ओर अभीरा अपने पति के सम्मान की रक्षा के लिए मजबूती से उसके साथ खड़ी दिखाई देगी.

अभीरा और बुआ सा के बीच होगी तीखी टक्कर

जब बुआ सा लगातार अरमान को दोषी साबित करने की कोशिश करेंगी, तब अभीरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. वह साफ शब्दों में कहेगी कि उसके रहते कोई भी अरमान को नुकसान नहीं पहुंचा सकता. दोनों के बीच जबरदस्त बहस और टकराव देखने को मिल सकता है, जिससे कहानी और दिलचस्प हो जाएगी.

अचानक बिगड़ेगी अरमान की तबीयत

परिवार में चल रहे तनाव के बीच अरमान की तबीयत खराब होने लगेगी. उसे चक्कर आएंगे और वह सबके सामने बेहोश होकर गिर पड़ेगा. हालात गंभीर होते देख अभीरा उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाएगी. अस्पताल में डॉक्टरों की बात सुनकर अभिरा पूरी तरह टूट जाएगी.

अरमान की याददाश्त जाने से बढ़ेगी मुश्किल

अस्पताल में पता चलेगा कि अरमान की याददाश्त प्रभावित हो गई है. होश में आने के बाद वह अपने परिवार और करीबियों को पहचानने में असमर्थ दिखाई देगा. यहां तक कि वह अभीरा और अपनी बेटियों को भी पहचानने से इनकार कर सकता है. अरमान की इस हालत से पूरा परिवार भावुक हो जाएगा और अभिरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा.

क्या बुआ सा की साजिश का होगा खुलासा?

अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी होगी कि क्या अभीरा अरमान की खोई हुई याददाश्त वापस ला पाएगी. साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि बुआ सा की साजिश का सच परिवार के सामने कब और कैसे आएगा. आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े ट्विस्ट दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हिना खान और रॉकी जायसवाल ने मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >