Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान का होगा भयानक एक्सीडेंट, अभीरा को दोषी ठहराएगा ये शख्स

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां दादीसा के प्रेनअप पेपर को लेकर अभीरा और अरमान में काफी लड़ाई होती है. अरमान जब साइन करने के लिए कहता है, तो वह शादी करने से मना कर देती है. गुस्से में अरमान बाहर जाता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. सीरियल में इन-दिनों अरमान और अभीरा की शादी की तैयारियां चल रही है. बीते दिनों धूमधाम से उनकी सगाई हुई. जहां पूरा परिवार इस सेलिब्रेशन से खुश है, वहीं रूही दुखी है और अरमान को अपनी जिंदगी में वापस चाहती है. वह उसे वापस पाने के लिए कुछ भी कर सकती है.

क्या रूही अपने प्लान में हो पाएगी कामयाब

रूही अपने पति रोहित तक का भी इस्तेमाल कर रही है. उसने दादीसा को भी बरगलाने और अभीरा का नाम बदलवाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही. फिर, उसने सगाई की अंगूठी चुराने की कोशिश की, उसमें भी फेल हो गई. वह अभीरा की जिंदगी खराब करने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन हार जा रही है. वह परफेक्ट बहू बनने के लिए सबकुछ कर रही हैं. रूही ने अरमान और अभीरा की शादी रोकने के लिए अभीरा के माता-पिता का नाम कार्ड पर नहीं छपवाया. जिसके बाद घर में बड़ा ड्रामा देखने को मिला.

अरमान और अभीरा में क्यों हुई लड़ाई

बाद में, हमने देखा कि रूही अभीरा के लिए प्रेनअप पेपर बनाने की बात करके संजय को बरगलाने की कोशिश कर रही है. वह उनसे यह शर्त जोड़ने को कहती है कि अभीरा शादी के बाद तुरंत फैमिली प्लानिंग करेगी और एक साल तक काम नहीं करेगी. इसके अलावा अगर दोनों तलाक लेते हैं, तो बच्चा पोद्दार हाउस में ही रहेगा. हालांकि अभीरा इनसब के लिए तैयार नहीं हुई और अरमान से उसकी काफी लड़ाई हुई. उसने गुस्से में धक्का भी दे दिया.

अभीरा को क्या धमकी देगी दादीसा

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा प्रेनअप देखकर परेशान हो जाएगी और अरमान से लड़ेगी. दादीसा अभीरा को पेपर्स साइन करने के लिए जिद्द करेगी. अगर वो ऐसा नहीं करती है, तो ऋण पर अपनी गारंटी रद्द करने की भी धमकी देगी. इसलिए, अभीरा अरमान से शादी करने से इनकार कर देगी.

क्यों अरमान का हो जाएगा एक्सीडेंट

अरमान उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि वे अलग नहीं होंगे और उसे कागज पर साइन करना चाहिए, लेकिन अभिरा सहमत नहीं होगी और हम देखेंगे कि अरमान गुस्से में बाहर जाएगा और उसका एक्सीडेंट हो जाएगा. उसे सिर पर गहरी चोट लगेगी. जिसके बाद रूही सबकुछ के लिए अभीरा को जिम्मेदार ठहराएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >