Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर इमोशनल ड्रामा से भरने वाला है. कहानी में आए हालिया बदलावों ने अरमान और अभीरा की जिंदगी को अलग मोड़ पर ला खड़ा किया है. अब आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच दूरियां और बढ़ती नजर आएंगी.
इन दिनों ट्रैक मायरा और मुक्ति के इर्द-गिर्द घूम रहा है. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ने वाली हैं और इसी सिलसिले में अरमान ने मायरा के एडमिशन का फैसला लिया है. वहीं दूसरी तरफ अभीरा अपनी जिम्मेदारियों में उलझी हुई है. रिंकू की शादी के लिए उसे मजबूरी में अरमान की गाड़ी सजाकर भेजनी पड़ती है, जो आगे चलकर नई परेशानी खड़ी कर देती है.
मनीषा और काजल के बीच बहस रुकी
आने वाले एपिसोड में पोद्दार हाउस का माहौल पहले हल्का-फुल्का दिखाई देगा. घर की महिलाएं मायरा के लिए शॉपिंग करके लौटती हैं. मनीषा और काजल के बीच बहस की स्थिति बनती है, लेकिन मायरा समझदारी दिखाकर माहौल संभाल लेती है. तभी अरमान घर पहुंचता है. उसके आते ही सब खामोश हो जाते हैं. वह नौकर पर गुस्सा निकालता है और फिर मायरा से मिलकर अपने कमरे में चला जाता है.
पैसों को लेकर बढ़ी अभीरा की चिंता
उधर, शादी में मौजूद अभीरा को किश्त भरने का मैसेज मिलता है. दो हफ्ते में पहली किस्त जमा करनी है, यह सोचकर वह तनाव में आ जाती है. उसी बीच रिंकू की मां गाड़ी के लिए धन्यवाद देती है, लेकिन अभीरा के मन में चिंता बढ़ती जाती है.
अभीरा को खरी-खोटी सुनाएगा अरमान
दूसरी ओर, अरमान मायरा को स्कूल में अपनी मां के बारे में सच बताने के लिए समझाता है. मायरा भावुक हो जाती है और सिर्फ पिता का जिक्र करने की बात कहती है. इसी बीच अरमान अपनी गाड़ी को लेकर परेशान हो उठता है. जब उसे सजी-संवरी हालत में गाड़ी वापस मिलती है, तो उसका गुस्सा फूट पड़ता है. वह फोन पर अभीरा को खरी-खोटी सुनाता है, मगर खराब नेटवर्क के कारण अभीरा उसकी बातें साफ-साफ नहीं सुन पाती.
अब सवाल है कि यह गलतफहमी दोनों के रिश्ते को और कितना दूर ले जाएगी? आने वाले एपिसोड में भावनाओं का तूफान उठना तय है.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मुश्किल में बॉलीवुड ने दिया साथ, सलमान समेत इन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ
