Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के पुराने अरमान क्या बिग बॉस ओटीटी 3 में लेंगे भाग, एक्टर बोले- मैं उस चीज के लिए…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान की भूमिका निभाने वाले शहजादा धामी भले ही अब सीरियल में नजर नहीं आते हैं, लेकिन फैंस के बीच वह काफी पॉपुलर हैं. अब उन्होंने शो छोड़ने और बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेने पर चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ हमेशा से ही दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. पिछले साल शो में लीप आया था, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने सीरियल को अलविदा कह दिया था. जिसके बाद समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी को क्रमशः अभीरा और अरमान के रूप में पेश किया गया था.


ये रिश्ता क्या कहलाता है से एग्जिट होने पर क्या बोले शहजादा धामी
हालांकि बाद में शहजादा को शो से बाहर कर दिया गया. उनपर अनप्रोफेशनलिज्म का आरोप भी लगा. अब एक्टर बीते दिनों एक प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने ये रिश्ता क्या कहलाता है के सफर को खत्म होने पर बात की. उन्होंने कहा, “इस बारे में बात करेंगे, लेकिन अभी नहीं. यह सही मौका नहीं है… आइए इसके बारे में बात न करें.”

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में अभीरा और अरमान को मिलाने का बनाया गया प्लान, क्या फिर से टूटेगा रूही का दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भिखारियों के पास बैठने को मजबूर हुई अभीरा, ऐसी हालत में देखकर अरमान को लगेगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेने पर क्या बोले शहजादा धामी
टीवी पर वापसी के बारे में पूछे जाने पर शहजादा धामी ने कहा, “कुछ भी करूंगा तो आपको पता चल जाएगा.” बता दें कि बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि एक्टर बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेंगे. अब उन्होंने इस बारे में भी बात की. एक्टर ने कहा, “वो मेरा पर्सनल निर्णय रहेगा… तब देखेंगे मेरा मूड कैसा है, मुझे वो अच्छा लगता है या नहीं.. वो टाइम पर होता है कि मैं उस चीज के लिए तैयार हूं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे कई ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा का बॉस उसे अरमान की बैचलर पार्टी में जाने और परफॉर्म करने के लिए मजबूर करेगा. यह संजय बंसल उर्फ ​​फुफासा ही होगा, जो अभीरा को अपमानित करने की यह बुरी योजना बनाएगा. अरमान के दोस्त उसके साथ दुर्व्यवहार करेंगे और वह उसके बचाव में आएगा. अरमान अपने दोस्तों से लड़ेगा क्योंकि वे उसे पानी में फेंक देंगे. वह उसे अपनी बाहों में उठा लेगा और पोद्दार हाउस में वापस ले आएगा. वहां अरमान (रोहित पुरोहित) को पता चल जाएगा कि यह संजय की प्लानिंग थी. गुस्से में अरमान अपने फूफासा के साथ लड़ाई करेगा. वह उसका कॉलर पकड़ेगा और सवाल करेगा कि उसने जो किया वह क्यों किया.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलरेट पार्टी में पूल में गिर जाएगी अभीरा, मदद के लिए आगे आएगा अरमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >