Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के 1 अप्रैल के एपिसोड में इमोशन्स, ड्रामा और ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. एपिसोड की शुरुआत एक खुशहाल माहौल से होती है, जहां परिवार के सदस्य डांस परफॉर्मेंस के जरिए जश्न मनाते नजर आते हैं. लेकिन इस खुशी के बीच कई रिश्तों में खटास भी साफ दिखाई देती है.
डांस के बीच इमोशनल हुई दिशा
ममता, मनीषा और काजल की परफॉर्मेंस के दौरान दिशा अपनी मां को देखकर भावुक हो जाती है. वह अभिरा का शुक्रिया अदा करती है कि उसी की वजह से वह अपनी मां के इस रूप को समझ पाई. अभीरा उसे आगे भी ममता का साथ देने की सलाह देती है, जिस पर दिशा सहमति जताती है.
अरमान और अभीरा के बीच बढ़ी दूरियां
दूसरी ओर अरमान मायरा को ढूंढते नजर आते हैं और उनके मन में बेचैनी साफ झलकती है. Abhira उनसे बात करने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. इससे अभीरा आहत हो जाती है और दोनों के बीच दूरी और बढ़ जाती है.
टकराव और अधूरी बातों का दर्द
जब अभीरा अरमान से सवाल करती है, तो वह किसी मीटिंग का बहाना बनाकर बात टाल देते हैं. अभीरा ‘बारिश वाली रात’ का जिक्र करती है, लेकिन अरमान उस विषय पर बात करने से साफ इनकार कर देते हैं. दोनों के बीच बहस बढ़ती है और आखिरकार दोनों एक-दूसरे से दूर रहने का फैसला कर लेते हैं.
मायरा का चौंकाने वाला फैसला
एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब मायरा सभी के सामने ऐलान करती है कि अरमान को आगे बढ़कर मेहर से शादी कर लेनी चाहिए. यह सुनकर अभीरा और अरमान दोनों हैरान रह जाते हैं. मेहर भी इस फैसले पर सवाल उठाती है, लेकिन मायरा को भरोसा है कि अरमान उसकी बात मान लेंगे. इसी बीच मेहर अपने प्यार का इजहार कर देती है, जिससे माहौल और भी गंभीर हो जाता है.
आने वाले एपिसोड में बड़ा धमाका
प्रीकैप में दादी सा विद्या को समझाती हैं कि अरमान अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकते हैं. वहीं अरमान मायरा की शर्त मानने से इनकार कर देते हैं, जिससे आगे और बड़ा टकराव देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल के बिना रितिका चौहान का मैटरनिटी शूट, मुस्कान के पीछे छिपा दर्द आया सामने
