Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन की अचानक हुई मौत, सदमें में अभीरा, ये शख्स भागा-भागा आएगा अस्पताल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स काफी इमोशनल होने वाले हैं, क्योंकि अंशुमन की अचानक से मौत हो जाती है. जिससे अभीरा सदमें में चली जाती है. वह उसे अस्पताल लेकर भी जाती है, जहां डॉक्टर भी मृत घोषित करते हैं. अरमान को जैसे ही ये खबर मिलती है, वह भागा भागा सा आता है और वह भी टूट जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर और लंबे समय से चल रहा सीरियल, “ये रिश्ता क्या कहलाता है” अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. लेटेस्ट कहानी एक डांस प्रतियोगिता के साथ तीव्र होती है, जो सब कुछ बदल देती है. अभीरा को उसकी बेटी मायरा मिल जाती है और अरमान भी अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है. इधर गीतांजलि अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाती और आत्महत्या करने की कोशिश करती है. हालांकि अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं होती है.

अंशुमन की अचानक होगी मौत

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुमान अभीरा से शादी करने से इनकार कर देगा. वह अभीरा को बताता है कि उसका और अरमान का साथ होना तय है और अरमान उससे अब भी प्यार करता है. अभीरा असमंजस में आती है और सोचती है कि क्या सही और क्या गलत है. विद्या भी चाहती है कि अभीरा और अरमान की ही शादी हो, क्योंकि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं. इसी बीच जब दोनों बातचीत कर रहे होते हैं, तो अंशुमान कैफे में बेहोश हो जाता है और डॉक्टर उसे दिल का दौरा पड़ने से मृत घोषित कर देता है, जिससे अभीरा टूट जाती है.

अंशुमन की मौत का सुनकर टूट जाएंगे अभीरा और अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स बेहद इमोशनल होने वाले हैं. अंशुमान के अचानक बेहोश हो जाने के बाद, अभीरा उसकी मौत को स्वीकार करने से इनकार कर देती है और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाती है. जैसे ही अरमान को इस खबर के बारे में पता चलता है, वह तुरंत अस्पताल जाता है और दुख में डूब जाता है.

यह भी पढ़ें- Coolie vs War 2 Box Office Day 7: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट कौन फ्लॉप, आंकड़े झटका देने वाले

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना, ये शख्स बिछड़े जोड़े को मिलाएगा, गीतांजलि बनेगी विलेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >