Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा ने बिग बॉस 18 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रिप्ट अच्छी होगी तो…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली प्रणाली राठौड़ अब नए शो दुर्गा के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब एक्ट्रेस ने बताया कि क्या वो बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. शो में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली प्रणाली राठौड़ अब भले ही सीरियल का हिस्सा नहीं हो, लेकिन फैंस उनको समय-समय पर काफी याद करते हैं. उनकी और अभिमन्यु की केमिस्ट्री हिट थी. अब एक्ट्रेस अपने नए शो दुर्गा के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

क्या बिग बॉस 18 में भाग लेंगी प्रणाली राठौड़

प्रणाली राठौड़ ने अपने नए शो दुर्गा को लेकर आजतक से बात करते हुए कहा, मुझे ये रिश्ता क्या कहलाता है में जैसे अक्षरा के रूप में दर्शकों ने खूब प्यार दिया, वैसे ही दुर्गा को भी दें. इसके अलावा उनसे ये भी पूछा गया कि क्या वो कभी भी सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगी. इसपर अभिनेत्री ने कहा कि बिग बॉस करने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन हां अगर ओटीटी में कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, तो जरूर करना चाहूंगी.

कब से शुरू होगा प्रणाली राठौड़ का नया शो

प्रणाली राठौड़ शो दुर्गा में एक अलग किरदार निभाने की तैयारी कर रही है. ये शे 16 सितंबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ आशय मिश्रा और इंदिरा कृष्णा भी मौजूद हैं. दुर्गा का प्रोमो कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था.

प्रणाली राठौड़ ने अपने शो दुर्गा को लेकर क्या कहा

प्रोमो के अनुसार, कहानी राजस्थान के गांव की है, जहां दुर्गा नाम की लड़की को एक शाही परिवार ने गोद लिया है. दूसरी ओर, उसका बचपन का दोस्त अनुराग शाही उत्तराधिकारी है. दुर्गा और अनुराग एक साथ बड़े होने पर प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन पानी बाई इसका विरोध करती है. अपने नए शो के बारे में बात करते हुए, प्रणाली राठौड़ ने ईटाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”एक अभिनेता के रूप में, मैं हमेशा मजबूत किरदारों की ओर आकर्षित रही हूं, और दुर्गा की भूमिका में कई लेयर हैं. शो महत्वाकांक्षा, परंपरा और सामाजिक कुरीतियों को दिखाता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की सच्चाई ये शख्स पोद्दार परिवार को बताएगा, रूही को लगेगा सदमा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सच्चाई जान अक्षरा को खूनी कहेगी रूही, अरमान से शादी तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >