Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के अंतिम संस्कार के बाद रूही उठाएगी ये कदम, अभीरा-अरमान आएंगे सदमें में

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब इम्प्रेस करता है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि रोहित और शिवानी की मौत हो जाती है. इस घटना से पूरा पोद्दार परिवार टूट जाता है. अब आने वाले एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिलेगा. जहां रोहित के अंतिम संस्कार में रूही लापता हो जाएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने इंटेंस ड्रामा से दर्शकों को बांधे रखता है. मेकर्स ने एक बढ़कर एक जबरदस्त ट्विस्ट लाकर दर्शकों को चौंका दिया है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि रूही और रोहित अभीरा और अरमान की जिदंगी में खुशियां लेकर आते हैं. रूही उनके बच्चे की सरोगेट मदर बनती है. जहां सभी खुश थे. वहीं गणगौर उत्सव में बड़ी त्रासदी होती है. एक बम ब्लास्ट होता है. जिसमें रोहित और शिवानी की दर्दनाक मौत हो जाती है. दिल दहला देने वाली इस घटना से अरमान और अभीरा पूरी तरह टूट जाते हैं. रूही का रो रोकर बुरा हाल है.

रोहित के अंतिम संस्कार में टूट जाएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही लापता हो जाएगी. यह घटना पोद्दार फैमिली को परेशान कर देगी. ऐसा होगा कि रोहित और शिवानी के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा. दुख से भरा अरमान दोनों को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन वजन होने के चलते ऐसा नहीं कर पाता. यह देखकर अभीरा उसकी मदद करने के लिए आगे आती है. दोनों साथ में, दिल दहला देने वाली रस्म निभाते हैं.

रूही अचानक हो जाएगी लापता

विद्या अपनी खिड़की से सब कुछ देखती है और वास्तविकता को स्वीकार नहीं करना चाहती है. वह फूट फूटकर रोती है. अभीरा भी काफी दुखी है, लेकिन वह राहत में भी है, कि अरमान बच गया. दाह संस्कार के बाद, परिवार थका हुआ और टूटा हुआ घर लौटता है. जैसे ही वे खुद को संभालने की कोशिश करते, उन्हें कुछ चौंकाने वाला एहसास होता है. घर में रूही कहीं दिखाई नहीं देती है. पूरा घर डर जाता है और उसे ढूढ़ने की कोशिश करता है. हालांकि वह कहीं नहीं मिलती है. क्या अरमान और अभीरा उसे ढूढ़ पाएगी या फिर कोई नया ड्रामा होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म के सेट से कई वीडियोज लीक, फैंस बोले- रॉकस्टार बन लड़ाई झगड़ा…

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >