Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद ये एक्ट्रेस बनेंगी नई पूकी, अभीरा के जाते ही अरमान की लाइफ में आएगी नई लेडी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा बदलाव आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 5-7 का लीप आने वाला है, जिसके बाद अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो जाएंगे और नई पूकी बनकर इस एक्ट्रेस की एंट्री होगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने हाई वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. मेकर्स आने वाले एपिसोड में कई मजेदार ट्रैक जोड़ रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में हमने देखा कि रुही को समय से पहले ही प्रेग्नेंसी का दर्द शुरू हो जाता है. वह अस्पताल जाती है, जहां पूकी के रूप में बेबी गर्ल का जन्म होता है. बेटी के आने से अरमान काफी प्रोटेक्टिव हो जाता है और पूकी को किसी को टच नहीं करने देता. यहां तक की अभीरा को भी अपनी बेटी से दूर करता है. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में 5-7 साल का लीप आने वाला है.

लीप के बाद शो में ये एक्ट्रेस निभाएगी पूकी का रोल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अरमान और अभिरा की जिंदगी में एक चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिलेगा. दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे और अरमान अपनी बेटी पूकी के साथ पोद्दार हाउस में रहेंगे, जबकि अभिरा कहीं और चली जाएगी. अरमान और अभीरा की बेटी पूकी को एक बड़े बच्चे के रूप में दिखाया जाएगा और वह अपने परिवार के साथ रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वा रुमानी शो में पूकी की भूमिका निभाएंगी. यही नहीं एक और शख्स की एंट्री होगी, जो पूकी का ख्याल रखेगी.

लीप के बाद अरमान की जिंदगी में आएगी नई लेडी

सीरियल में लीप के बाद, एक नई महिला को अरमान से प्यार हो जाएगा. अभीरा अरमान और उसके परिवार को छोड़कर पंजाब चली जाएगी. दरअसल जैसे-जैसे अरमान अपनी बेटी को लेकर पजेसिव होता है, उसके और अभीरा के बीच प्रोब्लम बढ़ती चली जाती है. यहां तक कि अरमान यह तक कह देता है कि वह अभीरा पर भरोसा नहीं करता है. वह एक अच्छी मां के लायक भी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: क्वीन शालिनी ने खेसारी लाल यादव के सीने पर रखा बंदूक, इंटरनेट पर मच गया बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >