Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड की शुरुआत वट सावित्री पूजा से होती है, जहां कावेरी काजल और मनीषा से उनकी बहुओं के बारे में पूछती है. काजल बताती है कि तान्या की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह पूजा में शामिल नहीं हो पाई. वहीं मनीषा कहती है कि दिशा और आर्यन इस समय दिशा के मायके गए हुए हैं. मनीषा इशारों में कृष को तान्या और दिशा की हालत का जिम्मेदार ठहराती है. वह यह भी बताती है कि तान्या अब कृष से तलाक लेने के बारे में सोच रही है और उसने व्रत रखना भी छोड़ दिया है.
विद्या ने सबके सामने अभीरा से मांगी माफी
इसी बीच आर्यन घर लौटता है और उसके साथ दिशा को देखकर पूरा परिवार चौंक जाता है. अभीरा को लगता है कि दिशा शायद अभी भी वापस आने के लिए तैयार नहीं होगी, लेकिन दिशा बताती है कि आर्यन ने उसे मना लिया. इसके अलावा दिशा रिषभ को भी परिवार से मिलवाती है और कहती है कि वह कुछ समय तक पोद्दार हाउस में रहेगा. विद्या पूरे परिवार के सामने अभीरा से माफी मांगती है. वह मानती है कि उसने अभीरा के साथ गलत व्यवहार किया और उससे दिल से माफी चाहती है. अभीरा साफ कहती है कि माफ करना मुश्किल नहीं है, लेकिन दोबारा भरोसा करने में समय लगेगा.
अरमान के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता
पूजा और इमोशनल ड्रामे के बाद घर में हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिलता है. पोद्दार परिवार मिलकर अरमान के साथ मजाक करता है. एपिसोड के आखिर में फिर तनाव बढ़ जाता है. कावेरी, अरमान से उसके करियर प्लान के बारे में सवाल करती है. यह सुनकर अरमान चिंता में पड़ जाता है और अपने भविष्य को लेकर परेशान नजर आता है. प्रीकैप में अरमान कहता है कि बिना स्थायी नौकरी के दो बेटियों की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होगा. तब अभीरा उसका साथ देते हुए पूछती है कि क्या वह उसके साथ काम करना चाहेगा.
