Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या को रिहा कराने के लिए इस शख्स की मदद लेगी अभीरा, अरमान का बदलेगा दिल?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अहसास होता है कि विद्या को इतन कठोर सजा नहीं मिलनी चाहिए. अभीरा उसे बेल दिलवाने की कोशिश करेगी और एक शख्स की मदद लेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि विद्या को 10 साल की सजा हो जाती है. अभीर के एक्सीडेंट केस में सामने आ जाता है कि विद्या ने ही उसे टक्कर मारी थी. कोर्ट में अभीरा सीसीटीवी फुटेज दिखाती है जिसमें विद्या साफ नजर आई थी. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, विद्या को जेल से छुड़ाने की कसम खाती है. उसे लगता है कि विद्या को इतनी कठिन सजा नहीं मिलनी चाहिए.

विद्या को रिहा कराने के लिए इस शख्स की मदद लेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को लगता है कि विद्या को अपनी गलती का अहसास है और उसे इतनी कड़ी सजा नहीं मिलनी चाहिए. वह मदद के लिए एक मिनिस्टर की हेल्प मांगती है, लेकिन कुछ काम नहीं आता. हालांकि किस्मत से अभीरा जब उस मंत्री के बेटे की हेल्प करती है तो वह मंत्री उसकी हेल्प के लिए मान जाता है. विद्या को बेल मिल जाती है. दूसरी तरफ अभीर व्हीलचेयर पर बैठे तिलक लेकर गोयनका हाउस में अभीरा का स्वागत करता है. अभीरा उसे न्याय दिलाने के लिए थैंक्यू कहता है.

गोयनका हाउस में बाइक से एंट्री मारेगा अरमान

अभीरा और अभीर एक इमोशनल पल शेयर करते हैं, तभी बाइक लेकर अरमान गोयनका हाउस में एंट्री मारता है. वह अभीर के पास जाता है, तभी अभीरा सामने आ जाती है और अरमान को ब्रेक लगाना पड़ता है. अब देखना होगा अरमान ने ऐसा क्यों किया. क्या वह अभीरा से सुलह करना चाहता है या उसके साथ अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म करना चाहता है. पहले जब अरमान ने अभीरा को प्रप्रोज किया था तब वह साइकिल पर आया था. ऐसे में क्या ये सुलह का संकेत है या हमेशा के लिए दोनों अलग होने वाले हैं. या अरमान का कोई और मसकद है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >