Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के पास वापस जाना चाहती है अभीरा, शो में शुरू होगी इन दोनों की लव स्टोरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, विद्या को अभीर से सॉरी बोलने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अभीरा स्वीकार करती है कि उसे अभी भी अरमान से ही प्यार है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि क्रिसमस पार्टी में अभीर सांता क्लॉज बनकर सामने आता है. वह चुपके से जूस में शराब मिला देता है और सबको पिला देता है. अनजाने से सारे लोग वह शराब पी लेते हैं और नशे में धुत नाचने गाने लगते हैं. दूसरी तरफ अभीर भी वह शराब पी लेता है और अपना होश खो बैठता है. चारु उसकी मदद के लिए आगे आती है और वह उसे कमरे में लेकर जाती है.

चारु को देखता रह जाएगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु, अभीर को सहारा देकर बिस्तर पर बैठने में मदद करती है. तभी उसे संजय की आवाज सुनाई देती है और घबरा जाती है. अभीर उससे पूछता है कि क्या वह उसके साथ कमरे में रहेगी. चारु उसे थोड़े धीरे से बोलने के लिए कहती है और घबरा कर अपने हाथ से उसका मुंह बंद कर देती है. उसे लगता कि कही उसकी आवाज संजय ना सुन ले. इस दौरान अभीर उसे देखता रह जाता है और उसकी खूबसूरती में खो जाता है. चारु को जब लगता है कि संजय की आवाज नहीं आ रही तो वह उसे गुडनाइट बोलकर चली जाती है.

अरमान के पास वापस जाना चाहती है अभीरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीर के बीच बातचीत सुनने के बाद विद्या ऐसा कुछ करती है, जिसकी वजह से गोयनका और पोद्दार परिवार में दरार आ जाती है. अरमान, विद्या से अभीर से माफी मांगने के लिए कहता है. अरमान कहता है कि चीजों को सुधारने के लिए विद्या को अभीर से माफी मांगनी चाहिए. सुरेखा, अभीरा से पूछती है कि क्या विद्या सच में माफी मांगेगी. अभीरा इसे विश्वास दिलाती है कि अरमान पर उसे भरोसा करना चाहिए. स्वर्णा पूछती है कि क्या वह अरमान के पास वापस जाना चाहती है. अभीरा कहती है उसे अभी भी अरमान से प्यार है और वह उससे सुलह का सोच रही है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >