Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखेगी अभीरा, पोद्दार को पता चलेगी प्रेग्नेंसी न्यूज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जहां अभीरा करवाचौध का व्रत नहीं रखेगी. जिसके बाद पूरे पोद्दार फैमिली को प्रेग्नेंसी का सच पता चल जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की टीआरपी भी कमाल की है. हाल ही में अभीरा और अरमान की शादी हुई. हालांकि इस वेडिंग से कोई खुश नहीं था. विद्या ने उन्हें श्राप दिया कि वे कभी खुश नहीं रह पाएंगे. इस घटना का असर दोनों की शादी पर पड़ी और अरमान ने अपनी पत्नी को इग्नोर करना शुरू कर दिया. हालांकि जब उसने देखा कि रूही प्रेग्नेंट है, तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और अभीरा से प्यार से पेश आने लगा. सबकुछ ठीक हुआ ही था कि किसी ने दादीसा को चाकू मार दिया. हालांकि अब वो बिल्कुल ठीक हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में विद्या और मनीषा अभीरा को सुनाएंगे खरी-खोटी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे कि, विद्या और मनीषा अभीरा को खूब सुनाएंगे, क्योंकि उसने रूही के लिए बनाई हुई खीर खा ली. वह कहती हैं कि तुम्हें शर्म नहीं आती, बिना पूछे किसी का कोई भी सामान नहीं लेते हैं. चारू और कियारा अभीरा के सपोर्ट में बात करते हैं और कहते हैं कि अभीरा को खीर खाने के लिए मांफी मांगने की कोई जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि एक चम्मच अगर उसने खा लिया, तो इससे पोद्दार हाउस बर्बाद नहीं हो जाएगा. वे मनीषा और विद्या पर हर चीज के लिए अभीरा को दोषी ठहराने का आरोप लगाते हैं. रूही चारू और कियारा को उनकी शादी में परेशानी से बचने के लिए अभीरा से दूर रहने की चेतावनी देती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ होगा खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दादी सा ​​को अभीरा की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलेगा. अरमान बहुत चिंतित है और सोच रहा है कि अभीरा उसे प्रेग्नेंसी का पूरा सच क्यों नहीं बता रही. फिर दादी सा ​​बताएंगी कि अभीरा की गर्भावस्था में उसकी जान को खतरा है, तो ऐसे में क्या कहना सही रहेगा. जिसपर अरमान कहेगा कि उसे अबॉर्शन करवा लेना चाहिए.

पोद्दार फैमिली को कुछ यूं पता चलेगी अभीरा की प्रेग्नेंसी

हालांकि बाद में दादी सा क्लियर करती हैं कि अभीरा इन-दिनों काफी परेशान और स्ट्रेस में है, क्योंकि वह चाहती है कि अरमान को पिता बनने की खुशी मिले. दादीसा अभीरा का पूरा सपोर्ट करेंगी और उसका ख्याल भी रखेगी. इधर पोद्दार हाउस में करवाचौध की तैयारी होती है. हालांकि, अभीरा व्रत नहीं रखेगी, जिससे उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में सभी को पता चल जाएगा. दादी सा ​​अभीरा और रूही दोनों को सरगी देंगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन कराने की सलाह देगा डॉक्टर, अरमान को नहीं है कुछ भी पता

Also Read– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जिंदगी और मौत के बीच झूल रही दादी सा की सांसें, अभीरा पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >