Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा-अरमान इस शख्स की वजह से छोड़ देंगे पोद्दार हाउस, रूही क्या रचेगी षड्यंत्र

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां अरमान और अभीरा की शादी हो गई है, लेकिन विद्दा इससे खुश नहीं है. वह अरमान को कहती है वह पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाए. जिसके बाद न्यूलीवेड कपल चले जाते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अभीरा और अरमान की शादी टॉक ऑफ द टाउन रही. हालांकि कपल के लिए ये सफर आसान नहीं था. रूही हर बार कई मुसीबतें लाती रही, जिसमें सबसे गंदा था अभीरा की नकली मेडिकल रिपोर्ट बनाना. इसमें कहा गया कि वह कभी मां नहीं बन सकती. रूही ने शादी रोकने के लिए ये फर्जी खबरें बनाई. ये खबर सुनकर दादीसा और विद्या ने अरमान से कहा कि वह अभीरा से शादी न करें, क्योंकि वह उसे परिवार नहीं दे सकती, लेकिन, अरमान किसी भी कीमत पर अभीरा से शादी करने का फैसला करता है.

अरमान क्या कहकर तोड़ देता है रूही का दिल

बाद में, हमने अभीरा और अरमान की शादी का दिन देखा, जहां रूही अरमान को पाने के लिए गुल्हन की तरह तैयार होती है और उसे एक मंदिर में आने के लिए कहती है. अरमान वहां जाता है, जबकि अभीरा मंडप में उसका इंतजार करती है. रूही अरमान से कहती है कि उसने उसे इसलिए बुलाया था, ताकि वे शांति से शादी कर सकें. अरमान चौंक जाता है और रूही को खरी-खोटी सुनाता है. वह उससे यह समझने के लिए कहता है कि सच्चे प्यार का क्या मतलब है. वह उससे कहता है कि वह केवल अभीरा से प्यार करता है और रूही से शादी करने के बजाय मरना पसंद करेगा.

विद्दा अभीरा-अरमान को क्या देती है श्राप

अरमान और अभीरा दोनों मंडप पर आते हैं और अंततः शादी कर लेते हैं. विद्या इस शादी से खुश नहीं है, लेकिन दादीसा के कहने पर वह शामिल होने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि, गृह प्रवेश के समय, वह अभीरा और अरमान को श्राप देती है. वह कहती है कि उनका वैवाहिक जीवन कभी सुखी नहीं रहेगा.

इस शख्स के कहने पर पोद्दार हाउस छोड़ देगा अरमान

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान विद्या के सामने गिड़गिड़ाएगा कि वह उसे माफ कर दे और उसकी शादी को स्वीकार कर लें. विद्या उससे कहेगी कि वह उसे माफ कर देगी, लेकिन उसे अभीरा के साथ पोद्दार हाउस हमेशा के लिए छोड़ना होगा. अभूरा समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन अरमान उसका हाथ पकड़ लेगा और पोद्दार हाउस छोड़ देगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु जैसी होगी अरमान और अभीरा की जिंदगी, इस शख्स ने दिया श्राप

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभीरा को कास्ट किए जाने पर जय सोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस शो की हकदार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >