Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के 16 साल पूरा होने पर अभिरा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शो की आत्मा है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा का किरदार निभाने वालीं समृद्धि शुक्ला ने शो की लंबी सफलता का राज इसकी मूल कहानी और आत्मा को बताया है. उन्होंने फैंस की राय की अहमियत, महिलाओं की बदलती छवि और किरदारों के स्वाभाविक विकास को लेकर भी खुलकर बातचीत की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” पिछले 16 सालों से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है. इस शो में अभिरा का किरदार निभा रहीं समृद्धि शुक्ला का मानना है कि इस शो की इतनी लंबी सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी असली और सच्ची कहानी है. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

“इसमें भावनाएं और पारिवारिक…”

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में समृद्धि ने कहा, “लोग इस शो को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इसमें भावनाएं और पारिवारिक मूल्य बहुत अच्छे से दिखाए जाते हैं. यही वजह है कि लोग रोज-रोज इसे देखना पसंद करते हैं.”

उन्होंने यह भी कहा कि कहानी में बदलाव आना जरूरी है, लेकिन वो बदलाव शो की असली पहचान को नहीं भूलना चाहिए.

फैंस की बातों को मानती हैं जरूरी

समृद्धि ने बताया कि उन्हें फैंस के कमेंट्स पढ़ना अच्छा लगता है, चाहे वो तारीफ हों या आलोचना. उन्होंने कहा, “मैं फैंस की राय को गंभीरता से लेती हूं. मुझे अच्छा लगता है जब लोग अपने मन की बातें खुलकर कहते हैं.”

टीवी पर महिलाओं की बदलती छवि

समृद्धि ने कहा कि आजकल टीवी शोज में महिलाएं सिर्फ घर संभालने वाली नहीं दिखतीं, बल्कि करियर और परिवार दोनों को बैलेंस करती नजर आती हैं. उन्होंने कहा, “पहले अक्षरा सिर्फ एक गृहिणी थीं, लेकिन अब की महिला किरदार आगे बढ़ना चाहती है, कुछ बनना चाहती है.”

“कहानी ही शो की आत्मा है…”

उन्होंने कहा कि कहानी में नए ट्विस्ट आने चाहिए, लेकिन वो किरदार के स्वभाव से जुड़े हों तभी मजा आता है. समृद्धि बोलीं, “कहानी ही शो की आत्मा है. जब एक्टिंग, डायरेक्शन और स्क्रिप्ट सभी अच्छे हों, तब शो लंबे समय तक चलता है.”

यह भी पढ़े: Dhadak 2 Ending Explained: क्या नीलेश और विधि का प्यार जीत पाया जातिवाद की दीवारों से… या आखिर में हुई मौत? जानें क्लाइमेक्स में क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >