Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- रूही, रोहित को पास्ट की…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दमदार कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. समृद्धि शुक्ला ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी, रोमित राज जैसे कई सितारे अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. शो की लेटेस्ट कहानी अभीरा, अरमान, रूही और रोहित के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां रूही अभीरा और अरमान के बच्चे को जन्म देने वाली है. वह उनकी सरोगेट बनेगी. अब, समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

टेली रिपोर्टर से बातचीत में समृद्धि शुक्ला ने बताया कि रूही रोहित को अपने पास्ट के बारे में सब कुछ बताना चाहती है. वह उसे बताएगी कि कैसे उसने अरमान को अभीरा से शादी करने से रोकने की कोशिश की थी. इससे बड़े तूफान आने वाला है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि यह खुलासा रोहित और रूही के बीच के रिश्ते में बड़ा बदलाव ला सकता है. इससे अरमान के साथ रोहित के रिश्ते में भी तनाव आ सकता है. अभी तक रोहित रूही के सरोगेसी के फैसले का सपोर्ट कर रहा हैं.

रूही का सच क्या लाएगा परेशानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही का सच चारों की जिंदगी में बदलाव ला सकता है. क्या अरमान और अभीरा को फिर से अपने बच्चे के लिए लड़ना पड़ेगा? सीरियल के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि डॉक्टर रूही के गर्भवती होने की घोषणा करते हैं. पोद्दार परिवार खुश है कि रूही और रोहित फिर से माता-पिता बनने वाले हैं. हालांकि अरमान और रोहित सभी को सरोगेसी के बारे में बताना चाहते हैं, लेकिन अभीरा और रूही इसके खिलाफ हैं. वे नहीं चाहते कि पोद्दार परिवार को सच पता चले और इससे नफरत और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie में सनी देओल के दिल पर दस्तक देने वाली रेजिना कैसेंड्रा कौन है? कभी ‘लेस्‍बियन’ बन मचाया बवाल

यह भी पढ़ें-Ajay Devgn Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है रेड 2 के अमय पटनायक, जानिए उनकी नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >