Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने नई एंट्री आरके के शो में आने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अपकमिंग एपिसोड में…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में सिद्धार्थ शिवपुरी की एंट्री हुई है. वह आरके की भूमिका निभाते हैं. अब समृद्धि शुक्ला ने आरके की एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय स्टार प्लस शो, ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को अपने दिलचस्प कहानी से बांधे रखता है. हालांकि इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट में शो की रेटिंग में बड़ी गिरावट आई है. लगता है दर्शक अभीरा और अरमान के अलग होने वाले ट्रैक को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं. शो के निर्माताओं ने एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अभीरा अपना लॉ लाइसेंस खो देती है, जिससे वह टूट जाती है. हालांकि इसी बीच एक नई एंट्री होती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुई नई एंट्री

सिद्धार्थ शिवपुरी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री ली है. वह अभीरा की लाइफ में कई बड़े बदलाव लेकर आएगा. सिद्धार्थ आरके का रोल निभाएगा, जो पेशे से एक वकील ही है. फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आरके क्या अभीरा और अरमान के रिश्ते को सुधारेंगे या फिर उथल पुथल मचाएंगे.

समृद्धि शुक्ला ने आरके की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी

ये रिश्ता क्या कहलाता है की समृद्धि शुक्ला उर्फ ​​अभीरा ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए शेयर किया, “शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट प्रोमो में, एक नए कैरेक्टर अभीरा के जीवन में प्रवेश करेगा, जो रहस्य से भरे एक नए अध्याय को शुरू करेगा. यह नया किरदार, आरके, सिद्धार्थ शिवपुरी की ओर से निभाया जा रहा है. आरके चुनौतीपूर्ण समय में अभीरा का मार्गदर्शन करेगा, जिससे वह अपने गम से निकल पाएगी और पॉजिटिविटी की ओर जाएगी.

समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, इस बीच, गुस्से में आकर अरमान ने अभीरा के खिलाफ जाने का फैसला किया है. वह विद्या के कहने पर उससे बदला ले रहा है, क्योंकि उसकी मां अभीरा और अरमान के बीच दरार पैदा करना चाहती है. लाइसेंस का खोना अभीरा के लिए एक गंभीर झटका है, क्योंकि अरमान हमेशा उसका सपोर्ट करता रहा है. हालांकि अचानक मिले इस धोखे से उबरने में आरके अहम भूमिका निभाएगा. जबकि अरमान का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >